
- समाज की धरोहर के संग जिलाधिकारी ने मनाया दीपावली, खिलाई मिष्ठान।
- अपनों द्वारा अपेक्षित किए गए अभिभावक और सेवक के रूप में जिलाधिकारी को अपने बीच पाकर वृद्धजनों की आंखें भावुक हो गईं।
Maharajganj : दीपावली के पावन अवसर पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने रविवार को आधारशिला वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां निवासरत वृद्धजनों के साथ दीपावली का पर्व हर्षोल्लासपूर्वक मनाया। इस अवसर पर उन्होंने वृद्धजनों को मिठाई और उपहार वितरित किए और उनके स्वास्थ्य व देखभाल की जानकारी ली। जिलाधिकारी के साथ एसडीएम फरेंदा शैलेन्द्र गौतम और वृद्धाश्रम के संचालक प्रदीप कटियार भी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने वृद्धाश्रम के प्रबंधन से बातचीत कर वृद्धजनों की समुचित देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से सर्दियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए वृद्धजनों को ठंड से बचाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करने पर बल दिया। साथ ही, उन्होंने वृद्धजनों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा, वृद्धजन हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनका अनुभव, स्नेह और आशीर्वाद समाज को सही दिशा देने में सहायक होता है। हमें उनका सम्मान और देखभाल करना हमारा नैतिक कर्तव्य समझना चाहिए। उन्होंने वृद्धजनों से आत्मीय संवाद करते हुए उनके सुख-दुख की जानकारी ली और उन्हें आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन उनकी हर संभव सहायता के लिए तत्पर रहेगा।
वृद्धाश्रम परिसर में दीप जलाकर जिलाधिकारी ने स्वच्छता और प्रकाश का संदेश दिया। उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वृद्धजनों के चेहरों पर मुस्कान और उल्लास देखने को मिला। जिलाधिकारी के साथ दीपावली मनाकर वे अत्यंत प्रसन्न नजर आए।
कार्यक्रम के दौरान वृद्धाश्रम को रंग-बिरंगे दीपों और सजावटी वस्तुओं से सजाया गया, जिससे पूरा परिसर रोशनी से जगमगा उठा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भी वृद्धजनों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसे देखकर उपस्थित सभी लोग भावविभोर हो गए।
विशेष संदेश
वृद्धजन हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं, जिनका अनुभव, स्नेह और आशीर्वाद समाज को सही दिशा देने में सहायक होता है। उनके जीवन की सीखें और संघर्ष नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। वृद्धजनों का सम्मान करना हमारा नैतिक कर्तव्य है और समाज को उनके अनुभवों से मार्गदर्शन लेना चाहिए।
यह भी पढ़े : सीएम योगी पहुंचे अयोध्या, राम कथा पार्क हेलीपैड पर उतरा हेलीकॉप्टर
भारत का पहला फैमिली SUV स्कूटर लॉन्च, 3 पहियों पर 200 किमी रेंज