
अयोध्या में आज भव्य दीपोत्सव मनाया जा रहा है। इस आयोजन में 26 लाख दीयों जलाकर नया रिकॉर्ड बनाने की कोशिश की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने तय कार्यक्रम के अनुसार अयोध्या पहुंच गए हैं और कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं।
केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने रद्द किया अयोध्या दौरा
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, प्रदेश सरकार के दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक इस आयोजन में शामिल नहीं हो रहे हैं। खबर है कि सभी अखबारों में प्रकाशित विज्ञापनों में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का नाम तो है, पर दोनों डिप्टी सीएम का नाम नहीं है। इसलिए उन्होंने न जाने का फैसला किया है। केशव प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम में न जाने का पत्र भी मिल चुका है। हालांकि, उनके कार्यालय से मिली जानकारी में कहा गया है कि महत्वपूर्ण कारणों से दौरा रद्द किया गया है।
दीपों की जगमगाहट से अयोध्या होगी रोशन
बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में रामनगरी अयोध्या इस बार दीपों की ऐसी रोशनी में डूबेगी, जो पूरी दुनिया के लिए मिसाल बनेगी। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से दीपोत्सव-2025 को ऐतिहासिक बनाने का प्रयास किया गया है। इस आयोजन में 33 हजार वालंटियर्स की मदद ली गई है। ये सभी मिलकर 26 लाख 11 हजार एक सौ एक दीयों को जलाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने में जुटे हैं।
यह भी पढ़े : कमरे में सो रहा था युवक, कोई काटकर ले गया प्राइवेट पार्ट; प्रयागराज पुलिस भी हैरान










