दार्जिलिंग के भाजपा सांसद पर हमला, राजू बिष्ट के काफिले पर फेंके गये ईंट-पत्थर

कोलकाता। दार्जिलिंग से भाजपा सांसद राजू बिष्ट ने शनिवार को भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के दौरान हुए हमले का दावा किया है। उन्होंने कहा कि दौरे के बाद लौटते समय उनके काफिले पर ईंट-पत्थर फेंके गए। बताया गया है कि यह हमला सुखियापोखरी के पास हुआ, जिसमें उनकी पिछली गाड़ी पर हमला किया गया, जिसमें सांसद सवार नहीं थे।

रिपोर्ट के अनुसार, सांसद शनिवार को रिंभिक और लोधामा में लैंडस्लाइड प्रभावित इलाकों का निरीक्षण कर रहे थे। घटना शाम को लौटते समय हुई। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमला किसने किया। सांसद राजू बिष्ट ने सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से कहा कि यह हमला गोरखा मुद्दों पर केंद्र सरकार द्वारा वार्ताकार नियुक्त किए जाने के बाद की साजिश का हिस्सा प्रतीत हो रहा है। उन्होंने इसे इलाके में शांति भंग करने का प्रयास बताया।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर केंद्र की वार्ताकार नियुक्ति का विरोध किया था, उसी दौरान यह हमला हुआ। सांसद ने कहा कि यह कायरतापूर्ण हमला उनके हौसले को कमजोर नहीं कर सकता, बल्कि वह इससे और मजबूत होंगे।

गौरतलब है कि इससे पहले भाजपा सांसद खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष पर जलपाईगुड़ी के नागराकाटा में हमला हुआ था, जब वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेने गए थे। आरोप है कि वहां भीड़ ने डंडों और जूतों से हमला किया था। केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने इस घटनाक्रम की निंदा की है।

सुकांत मजूमदार ने सोशल मीडिया पर कहा कि यह घटना उत्तर बंगाल के लोगों के गहरे नजर रखने और गलत हरकतों का करारा जवाब देने का संकेत है। उन्होंने कहा कि भगवान की कृपा से सांसद बिष्ट सुरक्षित हैं और इस तरह की नापाक साजिशें नाकाम होंगी।

यह भी पढ़े : Bihar Chunav : NDA को लगा बड़ा झटका! लोजपा प्रत्याशी सीमा सिंह का नामांकन रद्द, अब क्या करेंगे चिराग?

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें