Bhopal : प्रेम प्रसंग के शक में युवक की निर्मम हत्या, तीन दोस्तों ने ही धारदार चाकू और पत्थर से वार कर उतारा मौत के घाट

Bhopal : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। हबीबगंज थाना क्षेत्र की श्याम नगर मल्टी इलाके में हुई इस वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया है। तीन युवकों ने अपने दोस्त का गला रेता, फिर पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। एक आरोपी को शक था कि उसकी मां और मृतक का अफेयर है। पुलिस ने तीनाें आराेपिताें को हिरासत में ले लिया है।

डीसीपी आशुतोष गुप्ता ने बताया कि मृतक आशीष उईके (25) पुताई ठेकेदारी करता था। वह हबीबगंज की श्याम नगर मल्टी में रहता था। वहीं, आरोपी रंजीत सिंह, उसके साथी विनय यादव और निखिल यादव से आशीष का पुराना विवाद था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हत्या प्रेम प्रसंग को लेकर हुई। मृतक आशीष का विवाद मुख्य आरोपी रजत सिंह ठाकुर, निखिल यादव और विनय यादव से हुआ था। इनमें से रजत सिंह ठाकुर की मां के साथ आशीष के अवैध संबंध थे, जो इस वारदात की वजह बनी। दो दिन पहले आरोपियों ने उसे घर के आसपास नहीं दिखने के लिए कहा था। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी थी। शनिवार की तड़के हबीबगंज थाना पुलिस को सूचना मिली कि श्याम नगर मल्टी में युवक का खून से लथपथ शव पड़ा है। डीसीपी आशुतोष गुप्ता सहित एसीपी उमेश तिवारी और थाना हबीबगंज का स्टाफ पहुंचा। एफएसएल की टीम से भी स्पॉट का मुआयना कराया गया। गले पर धारदार हथियार से रेते जाने के निशान मिले। सिर और चेहरे को पत्थर से कुचला गया था। पास ही खून से सना बड़ा पत्थर पड़ा था। मृतक के गले पर गहरे चोट के निशान मिले हैं, जो हत्या की क्रूरता को दर्शाते हैं। हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। हत्या की जानकारी मिलते ही आशीष के परिजन थाने पहुंचे और उन्होंने मामले में एफआईआर दर्ज कराई।

जांच के दौरान मुखबिर से आरोपियों की जानकारी मिली। बताया गया कि रंजीत ठाकुर और आशीष के बीच दो दिन पहले विवाद हुआ था। तब आरोपी ने आशीष को उसके घर के आसपास न दिखने की हिदायत दी थी। रंजीत को आशीष और अपनी मां के बीच अफेयर का संदेह था। आशीष शनिवार तड़के फिर उसके घर के पास पहुंचा, जहां विनय और निखिल रंजीत के साथ पहले से मौजूद थे। आशीष को देखते ही तीनों ने उसे मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि रंजीत और आशीष के बीच पहले गहरी दोस्ती थी। इसी कारण उसका रंजीत के घर आना-जाना था।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें