दीपावली पर अगर मिलें ये संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का घर पर होगा आगमन

Diwali Puja 20225 : हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह की अमावस्या को दीपावली का महापर्व मनाया जाता है। इस वर्ष दीपावली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दीपावली की रात्रि में माता लक्ष्मी का पृथ्वी पर भ्रमण होता है, और वह अपने भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करती हैं। माना जाता है कि माता लक्ष्मी का आगमन उस घर में होता है, जहां स्वच्छता और पवित्रता का माहौल होता है। इसीलिए, दीपावली के दिन घर की चौखट पर दीपक जलाकर माता लक्ष्मी का स्वागत किया जाता है।

दीपावली का शुभ अवसर और मान्यताएं

मंदिरों और घरों में भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा का विशेष महत्व है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, माता लक्ष्मी के आगमन से पहले कुछ संकेत दिखने लगते हैं, जो शुभ संकेत माने जाते हैं।

माता लक्ष्मी के आने के संकेत

  • उल्लू का दर्शन: यदि दीपावली की रात्रि से पहले घर के आसपास उल्लू दिखाई दे, तो यह माना जाता है कि माता लक्ष्मी आपके घर आने वाली हैं।
  • धन और नौकरी में वृद्धि: बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी या अचानक नौकरी लाभ मिलने से लक्ष्मी का आगमन माना जाता है।
  • कर्ज मुक्ति और खर्चों में कमी: यदि घर से कर्ज मुक्ति हो या खर्चे कम होने लगें, तो यह भी माता लक्ष्मी के वास का संकेत है।
  • सुगंध का अनुभव: घर के आसपास खुशबू या सुगंध का महसूस होना माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रसन्नता का प्रतीक है।
  • गौ माता का आगमन: यदि दीपावली की सुबह घर में गौ माता का आगमन होता है, तो यह बहुत शुभ माना जाता है। इससे पता चलता है कि देवी-देवता प्रसन्न हैं, और घर में खुशियों का आगमन होने वाला है। ऐसी स्थिति में गाय को रोटी खिलाना चाहिए।

धार्मिक पाठ और धार्मिक अनुष्ठान

जिस घर में नियमित रूप से कनक धारा या श्रीसूक्त का पाठ किया जाता है, वहां माता लक्ष्मी का आगमन होता है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। दीपावली के इस शुभ अवसर पर इन संकेतों का ध्यान रखना और पूजा-अर्चना करना घर में सुख-समृद्धि लाता है।

यह भी पढ़े : Bihar Election 2025 : कांग्रेस नेता का बड़ा दावा- ‘अमित शाह ने नीतीश कुमार को नजरबंद रखा है..’

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें