
UP : उत्तर प्रदेश के शामली जिले में पुलिस ने एक मुठभेड़ में एक लाख के इनामी बदमाश नफीस को ढेर कर दिया है। नफीस पाकिस्तान से नकली नोटों की तस्करी में शामिल था और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उनकी आपूर्ति करता था। उसके ऊपर लूट, हत्या और नकली नोट की तस्करी जैसे 34 मामले दर्ज थे।
शनिवार की सुबह कांधला के भभीसा चौकी के पास चेकिंग के दौरान, पुलिस ने सामने से आ रहे बाइक सवार दो व्यक्तियों को रुकने का संकेत दिया। इस पर उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में, एक बदमाश को गोली लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने उसकी पहचान नफीस पुत्र मुदा निवासी मुहल्ला खैल, कांधला के रूप में की है। यह इनामी बदमाश पाकिस्तान से नकली नोटों की तस्करी, लूट, हत्या जैसे अपराधों में शामिल था और अब उसकी गिरफ्तारी हो गई है।
यह भी पढ़े : दरोगा के बाद कारोबारी हनीट्रैप में फंसा, न्यूड वीडियो बनाकर मांगे गए 5 लाख, महिला सहित 7 लोगों पर केस दर्ज