Maharajganj : पशुशाला में बंधे बछड़े को तेंदुए ने बनाया निवाला

Maharajganj, Terai : बरहवा रेंज के रामगढ़ मैटहवा गांव में बीती रात करीब 12 बजे तेंदुए ने गोशाला में बंधे बछड़े को अपना निवाला बना लिया। तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से गांव में पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़वाने की मांग की है।

ग्राम रामगढ़ मैटहवा निवासी रामनरेश चतुर्वेदी ने बताया कि उनके घर के बगल में गोशाला है। मवेशियों की रखवाली के लिए वह बीती रात गोशाला के बगल छप्पर के नीचे सो रहे थे। तभी रात करीब 12 बजे गोशाला से मवेशियों के चिल्लाने की आवाज आई। टॉर्च जलाकर देखा तो तेंदुए ने बछड़े को अपना शिकार बना लिया था।

शोर मचाने पर तेंदुआ बछड़े को लेकर गोशाला से बाहर भाग गया। ग्रामीणों ने जब तेंदुए को खदेड़ा तो वह गन्ने के खेत में चला गया।

ग्रामीणों ने बताया कि आए दिन तेंदुआ मवेशियों पर हमला करके उन्हें निवाला बना रहा है। ग्रामीणों ने बरहवा रेंजर को सूचना देकर तेंदुए को पकड़वाने की मांग की है।

रेंजर बरहवा, बृजेश सिंह परमार ने बताया कि ग्रामीणों ने तेंदुए के हमले की जानकारी दी है। तेंदुए की पहचान के लिए गांव में वन विभाग की टीम भेजी जा रही है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। उन्होंने कहा कि बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा करें और रात में अकेले घर से न निकलें।

यह भी पढ़े : अर्जुन बिजलानी ने जीता ‘राइज एंड फॉल’ का खिताब

त्योहारों की मिठास में जहर: दिल्ली-एनसीआर में मिलावटखोरी का बोलबाला, खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें