बर्बाद हो जाएगा मुनीर का गढ़? पाकिस्तान पर तालिबान की एयर स्ट्राइक, हमले में 100 से अधिक लोग घायल

पाकिस्तान सुरक्षा बलों और अफगान तालिबान के बीच मंगलवार रात को फिर से झड़पें हुईं। एपी के मुताबिक, खैबर पख्तूनख्वा के कुर्रम जिले में सीमा पर दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया है।

अफगानिस्तान के तालिबान प्रवक्ता मावलवी जबीहुल्लाह मुजाहिद ने बताया कि आज सुबह पाकिस्तानी सेना ने कंधार के स्पिन बोल्डक इलाके में हमला किया। इस हमले में 12 आम नागरिक मारे गए और 100 से अधिक घायल हो गए हैं।

इस लड़ाई में दोनों पक्षों ने अपने-अपने पोस्ट पर कब्जा करने का दावा किया है। खबर है कि दोनों तरफ से टैंकों और अन्य सैन्य उपकरणों को नुकसान पहुंचा है। पाकिस्तानी सरकारी मीडिया ने तालिबान पर बिना उकसावे के गोली चलाने का आरोप लगाया है।

वहीं, अफगानिस्तान समर्थित सोशल मीडिया हैंडल ने दावा किया कि अफगान सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान में उन इलाकों को निशाना बनाया है, जहां से अफगानिस्तान के लिए खतरा पैदा हो रहा है। इस दौरान 7 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की भी खबर है।

पाकिस्तान ने बताया कि उसके सूत्रों ने दावा किया है कि पाकिस्तान की जवाबी कार्रवाई में कई तालिबानी चौकियों को भारी नुकसान पहुंचा है। पाकिस्तान के पीटीवी न्यूज ने कहा, “अफगान तालिबान और फितना अल-खवारिज ने कुर्रम में बिना वजह गोलीबारी की। पाकिस्तानी सेना ने पूरे जोर-शोर से जवाब दिया।”

यह भी कहा गया कि पाकिस्तान की जवाबी कार्रवाई में एक तालिबानी टैंक नष्ट हो गया है, जिससे हमलावर अपनी चौकियां छोड़कर इलाके से भाग गए हैं। पाकिस्तान का यह भी कहना है कि वह अपनी हवाई सीमा और संप्रभुता का उल्लंघन बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा।

अफगानिस्तान में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के दो गुटों ने एक होने का ऐलान किया है। इनमें से एक का नेतृत्व कुर्रम जिले के मुफ्ती अब्दुर रहमान कर रहे हैं, जबकि दूसरा खैबर जिले की तिराह घाटी के कमांडर शेर खान कर रहे हैं। दोनों कमांडरों ने टीटीपी के प्रति वफादारी की कसम खाई है।

अब तक क्या हुआ?

  • अफगानिस्तान का दावा है कि 9 अक्टूबर को शुरू हुई झड़पों में उसकी सेना ने नियंत्रण हासिल कर लिया है।
  • वहीं, अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 11 अक्टूबर को पाकिस्तान की 25 सैन्य चौकियों पर हमला किया, जिसमें उसने 58 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा किया है।
  • पाकिस्तान का जवाब: पाकिस्तान ने कहा कि उसकी सेना ने 25 सैनिकों को खोया है, जबकि उसने 200 तालिबानी लड़ाकों को मार गिराया है।

यह भी पढ़े : Bihar Chunav : महागठबंधन में सौदेबाजी! RJD ने VIP को 18 सीटें, Congress नाराज

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें