
Bihar Chunav : बिहार विधानसभा चुनाव में इंडिया महागठबंधन में आरजेडी और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के बीच सीट बंटवारे का समझौता हो गया है। मुकेश सहनी की VIP को 18 सीटें मिलेंगी। यह डील लंबी खींची हुई बातचीत के बाद फाइनल हुई है, जिसमें VIP ने कड़ी सौदेबाजी की थी। क्या यह गठबंधन NDA को टक्कर दे पाएगा? आइए, इसकी पूरी स्टोरी जानते हैं।
बिहार में 243 सीटों वाली विधानसभा चुनाव की तारीखें करीब आ रही हैं। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर, दूसरे का 11 नवंबर। महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर पिछले हफ्तों से तनाव चल रहा था। आरजेडी लीडर तेजस्वी यादव ने दिल्ली-पटना के चक्कर लगाए, कांग्रेस के साथ भी मीटिंग्स हुईं। लेकिन सबसे ज्यादा हेडेक था मुकेश सहनी की VIP का। 2020 में NDA के साथ 11 सीटों पर लड़ी VIP ने अब महागठबंधन में ज्यादा मांग की, कभी 25, कभी 60 सीटें। तेजस्वी ने डिप्टी सीएम का लालच भी दिया, लेकिन सहनी अड़े रहे। 14 अक्टूबर को फाइनल बैठक में सहमति बनी, VIP को 18 सीटें मिलेंगी, लेकिन इनमें से 10 पर आरजेडी के अपने कैंडिडेट VIP के सिंबल पर लड़ेंगे। यह फॉर्मूला विपक्ष को मजबूत करने के लिए है।
मुकेश सहनी ने कहा, “गठबंधन बीमार था, अब ठीक हो गया।” तेजस्वी ने भी कन्फर्म किया कि महागठबंधन यूनाइटेड है और सरकार बनाने को तैयार। अभी महागठबंधन की पूरी डील पेंडिंग है। आरजेडी करीब 130-140 सीटें लेगी, कांग्रेस को 50-60, लेफ्ट पार्टियों को 30, और JMM व RLJP को कुछ। लेकिन कांग्रेस 70 की मांग पर अड़ी है। दूसरी तरफ, NDA ने पहले ही डील फाइनल कर ली। BJP और JDU को 100-100, चिराग पासवान की LJP को 29, जीतन राम मांझी की HAM को 6। NDA का दावा है कि वह फिर सरकार बनाएगा।
VIP की 18 सीटें निषाद-मल्लाह वोट बैंक को टारगेट करेंगी, लेकिन क्या यह काफी होगा? यह डील महागठबंधन के लिए राहत है, लेकिन चुनौतियां बाकी हैं। मुकेश सहनी की VIP 2020 में NDA से 11 सीटें लड़ी थी, लेकिन अब विपक्ष में हैं। क्या तेजस्वी का यह दांव कामयाब होगा, या NDA की एकजुटता भारी पड़ेगी? अगले 24 घंटों में पूरी सीट लिस्ट आने की उम्मीद है। बिहार के वोटरों की नजर तेजस्वी और नीतीश पर ही टिकी हुई है।
यह भी पढ़े : Bihar Election : प्रशांत किशोर बोले- खुद नहीं लड़ूंगा बिहार चुनाव, अगर जनसुराज जीती तो…