महाभारत के कर्ण का निधन, 68 साल की उम्र में पंकज धीर ने ली अंतिम सांस

Pankaj Dheer Death : प्रसिद्ध अभिनेता पंकज धीर का महाभारत में कर्ण का दमदार किरदार निभाने के बाद घर-घर में पहचान बनी थी। उनका बुधवार (15 अक्तूबर) सुबह 11:30 बजे निधन हो गया, हालांकि अभी तक उनकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस खबर के सामने आते ही पूरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है और उनके चाहने वाले गहरे सदमे में हैं।

महाभारत में अर्जुन का किरदार निभाने वाले और पंकज धीर के सह कलाकार फिरोज खान ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा, “हां, यह सच है कि वे अब इस दुनिया में नहीं रहे। मैंने एक बहुत ही अच्छे दोस्त को खो दिया है। वह बेहद अच्छे इंसान थे। मैं अभी भी सदमे में हूँ और मुझे नहीं पता क्या कहूँ। वह वाकई में एक अद्भुत व्यक्ति थे।”

पंकज धीर के निधन की खबर सुनकर उनके प्रशंसक और साथी अभिनेता हैरान और दुखी हैं। अभी तक उनकी मौत का कारण सार्वजनिक नहीं किया गया है, और परिवार की ओर से भी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

यह निधन मनोरंजन उद्योग के लिए एक बड़ा धक्का है, और उनके चाहने वाले उनके स्मरण में उनकी अदाकारी और व्यक्तित्व को याद कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : Bihar Election : प्रशांत किशोर बोले- खुद नहीं लड़ूंगा बिहार चुनाव, अगर जनसुराज जीती तो…

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें