Basti : जन्मदिन की पूर्व संध्या पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम

Basti : मंगलवार को भारत रत्न और पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को उनके जन्मदिन की पूर्व संध्या पर याद किया गया। वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के महामंत्री श्याम प्रकाश शर्मा और कबीर साहित्य सेवा संस्थान के अध्यक्ष सामईन फारूकी के संयोजन में कलेक्टेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉ. अब्दुल कलाम के जीवन संघर्ष, लक्ष्य और संदेश पर विस्तार से प्रकाश डाला।

वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. वी.के. वर्मा ने कहा कि डॉ. अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में एक साधारण मुस्लिम परिवार में हुआ था। उन्होंने कठिन परिश्रम से मिसाइल क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किया और राष्ट्रपति के रूप में देश को ऊंचाई दी।

पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. राम नरेश मंजुल ने कहा कि उन्हें डॉ. कलाम के पैतृक घर जाने का अवसर मिला, जो एक सुखद अनुभव था। वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम प्रकाश शर्मा ने कहा कि 11 मई 1998 को डॉ. कलाम के नेतृत्व में भारत ने ‘ऑपरेशन शक्ति’ के तहत पोखरण में सफल परमाणु परीक्षण किया। उसके बाद 13 मई को दूसरा न्यूक्लियर टेस्ट किया गया। मिसाइल क्षेत्र में उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा।

डॉ. अब्दुल कलाम को याद करने वालों में मुख्य रूप से पं. चंद्रबली मिश्र, कृष्ण प्रसाद मिश्र, मुमताज अहमद, जय प्रकाश, त्रिभुवन प्रसाद मिश्र, दीनानाथ यादव, गणेश मौर्य, मुख्तार आलम, रिजवान, समीर, दीनबंधु उपाध्याय, दुर्गा प्रसाद, पेशकार मिश्र, छोटेलाल यादव आचार्य, कृष्ण चंद्र पांडेय, नेबूलाल चौधरी आदि शामिल रहे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें