चंडीगढ़ से हेलिकॉप्टर के जरिए शिमला पहुंचे राहुल गांधी, अन्नाडेल में हुआ स्वागत

शिमला। कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी मंगलवार को शिमला पहुंच गए हैं। उनका काफिला संजौली से दोपहर 1:50 बजे छराबड़ा के लिए रवाना हुआ। राहुल गांधी चंडीगढ़ से शिमला के अन्नाडेल तक हेलिकॉप्टर से पहुंचे, जहां स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह सड़क मार्ग से छराबड़ा के लिए रवाना हुए।

जानकारी के मुताबिक, प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा भी जल्द ही शिमला पहुंच सकते हैं। इस समय सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पिछले तीन दिनों से छराबड़ा स्थित आवास में हैं। राहुल गांधी भी अब मां और बहन के साथ कुछ दिन बिताने के लिए वहां पहुंचे हैं।

बताया जा रहा है कि राहुल गांधी एक-दो दिन शिमला में रुक सकते हैं। मंगलवार सुबह वह हरियाणा में थे, जहां से सीधा शिमला पहुंचे। हालांकि, उनका कोई आधिकारिक कार्यक्रम फिलहाल तय नहीं है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें