BJP Candidates List 2025 : भाजपा ने काट दिया 3 बड़े नेताओं का टिकट, जानिए किसको मिली जगह

BJP Candidates List 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 71 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जिसमें कई अनुभवी नेताओं के टिकट काटे गए हैं। सबसे उल्लेखनीय बात यह है कि पूर्व कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह और विधानसभा के वर्तमान अध्यक्ष नंदकिशोर यादव को इस बार पार्टी ने मौका नहीं दिया है। हालांकि, दोनों नेताओं ने पार्टी के निर्णय का समर्थन किया है।

बीजेपी ने जिन विधायकों का टिकट रद्द किया है, उनमें वरिष्ठ नेता और पूर्व कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह, विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, और कुम्हरार से विधायक अरुण सिन्हा प्रमुख हैं। इन नेताओं के टिकट काटे जाने के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने टिकट कटने के बाद प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मैं भारतीय जनता पार्टी के निर्णय के साथ हूं। भारतीय जनता पार्टी ने मुझे बहुत कुछ दिया है। मुझे पार्टी से कोई शिकायत नहीं है। नई पीढ़ी का स्वागत है।” उन्होंने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं से भी पार्टी के फैसले को स्वीकार करने की अपील की है।

वहीं, आरा से भाजपा ने अपने उम्मीदवार के रूप में संजय सिंह ‘टाइगर’ को मैदान में उतारा है। इसके अलावा, पटना साहिब से रत्नेश कुशवाहा भी चुनाव लड़ेंगे। इन नए उम्मीदवारों का चयन पार्टी की नई रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जिसमें अनुभवी नेताओं के स्थान पर युवा और नए चेहरों को मौका देने पर बल दिया गया है।

यह भी पढ़े : Bihar Election : नीतीश कुमार की नाराजगी के बाद NDA में सीट शेयरिंग फॉर्मूले में हो सकता है बदलाव

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें