Basti : मिशन शक्ति अभियान में छात्राओं को हेल्पलाइन व शिकायत प्रक्रिया बताई

Basti : मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत लालगंज पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने पंखोबारी में जागरूकता सत्र आयोजित किया। कार्यक्रम सीओ रूधौली सुश्री स्वर्णिमा सिंह के निर्देशन और थाना प्रभारी संजय कुमार के नेतृत्व में हुआ।

छात्राओं और महिलाओं को महिला सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबर (1090, 181, 112, 1930 आदि) तथा cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत प्रक्रिया समझाई गई।
निजी जानकारी साझा न करने, संदिग्ध लिंक या कॉल से सतर्क रहने और आवश्यकता पड़ने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी गई।

“शक्ति दीदी” (महिला बीट अधिकारी) ने गांव स्तर पर उपलब्ध सहायता की जानकारी दी। पुलिस ने कहा, “बेटियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है; 24×7 मदद उपलब्ध है।” कार्यक्रम का फोकस नारी सुरक्षा, सम्मान और साइबर जागरूकता पर रहा।

यह भी पढ़े : रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ पर नया अपडेट, दिवाली से पहले मेकर्स का बड़ा ऐलान

Today Gold Rate : सर्राफा बाजार में सांकेतिक गिरावट, सोना और चांदी की घटी कीमत

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें