Lucknow : कृष्णा नगर पुलिस की बड़ी चूक, आईटी एक्ट में दर्ज हुआ गुंडा एक्ट का केस

Lucknow : पीड़ित आशा देवी (बदला नाम), निवासी आलमबाग (बदला पता) ने बताया कि उनके बैंक अकाउंट से 24 से 25 सितंबर के बीच 98,000 रुपए निकाल लिए गए। पैसे टेलीग्राम पर आए लिंक के माध्यम से उनके बैंक अकाउंट से कट गए। इसके बाद पीड़िता के टेलीग्राम अकाउंट पर संदेश आया कि आपका अकाउंट फ्रिज कर दिया गया है और यदि आप 1,00,000 रुपए अकाउंट में भेजेंगे तो आपको 2,50,000 रुपए ब्याज के साथ लौटाए जाएंगे।

महिला ने पैसे न भेजकर हजरतगंज साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज करवाई और कृष्णा नगर में तहरीर दी। दो दिन बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

SHO कृष्णा नगर प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि एफआईआर लिखते समय गलती से 1970(10) उत्तर प्रदेश गुंडा एक्ट लगाया गया था। बाद में जनरल डायरी में सुधार कर 1970(10) गुंडा एक्ट की जगह 66D आईटी एक्ट लगा दिया गया और पीड़िता को उसकी कॉपी भी प्रदान कर दी गई।

यह भी पढ़े : रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ पर नया अपडेट, दिवाली से पहले मेकर्स का बड़ा ऐलान

Today Gold Rate : सर्राफा बाजार में सांकेतिक गिरावट, सोना और चांदी की घटी कीमत

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें