
Prayagraj : प्रयागराज करछना तहसील मुख्यालय पर विजयदशमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष के तहत करछना में भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सामने, करछना, खंड करछना, यमुनापार में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संघ के कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने भाग लेकर आयोजन की भव्यता बढ़ाई।
कार्यक्रम में सुबंधु जी विभाग प्रचारक, सतीश जी जिला प्रचारक यमुना पार, जितेंद्र जी जिला धर्म जागरण प्रमुख, अतुल जी जिला सेवा प्रमुख यमुना पार,खंड संचालक मार्तंड जी, कृष्ण प्रकाश जी,सहखंड संघ चालक अध्यक्षता कर रहे डॉक्टर हीरालाल जी,खंड कारवां अरुण जी,अवतार किशन सिंह दादू, डॉ. हीरालाल केसरवानी, लालजी सिंह, अतुल सिंह, खडक सिंह, मार्तंड सिंह, अजय सिंह और राजू सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। उपस्थित जनों ने संघ की 100 वर्षों की गौरवशाली सेवा यात्रा पर प्रकाश डाला और संघ के आदर्शों के अनुरूप राष्ट्र एवं समाज निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।
पथ संचलन रैली का मार्ग करछना तहसील मुख्यालय से साधू कुटी चौराहे, मुख्य बाजार होते हुए काली मां चौरा और वापस कार्यक्रम स्थल तक तय किया गया। पुलिस प्रशासन की निगरानी में रैली संपन्न हुई, जिसमें उपनिरीक्षक वरुण शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सुरक्षा सुनिश्चित की।