
देश भर में आज, 10 अक्टूबर को करवा चौथ का पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। सुहागिनें इस दिन पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखीं और रात को चांद का दीदार अपना व्रत खोला। देश के कोने-कोने में महिलाएं सोलह श्रृंगार कर पति की लंबी आयु के लिए सच्चे मन से पूजा भी करती नजर आ रही है। वहीं, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी अपने आवास पर करवा चौथ का त्योहार मनाया। इस दौरान मुख्यमंत्री अलग ही अंदाज में नजर आई।
बॉलीवुड से लेकर राजनीति जगत तक करवा चौथ की धूम पूरे देश में देखने को मिली। इस अवसर पर दिल्ली सीएम की आधिकारिक आवास पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिलाओं के साथ मिलकर इस पर्व को धूमधाम से मनाया। वहीं, गायिका जसपिंदर नरूला भी रेखा गुप्ता के साथ झुमती-नाचती नजर आई।
रेखा गुप्ता ने निभाई करवा चौथ की रस्में
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास पर कई अन्य महिलाओं के साथ करवा चौथ की रस्मों में भाग लिया। सभी सुहागन को शुभकामनाएं देते हुए सीएम ने कहा, “बहुत शुभ अवसर है। पूरे देश में बहनें अपने सुहाग के लिए ये व्रत रखती हैं। हमारे देश का ये बहुत बड़ा पर्व है। आज दिल्ली की मेरी सभी बहनों को मेरी ओर से ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं।”
#WATCH दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "बहुत शुभ अवसर है। पूरे देश में बहनें अपने सुहाग के लिए ये व्रत रखती हैं। हमारे देश का ये बहुत बड़ा पर्व है। आज दिल्ली की मेरी सभी बहनों को मेरी ओर से ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं।" https://t.co/jLw1tvUShz pic.twitter.com/0KZlhyJRWX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 10, 2025
#WATCH दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "बहुत शुभ अवसर है। पूरे देश में बहनें अपने सुहाग के लिए ये व्रत रखती हैं। हमारे देश का ये बहुत बड़ा पर्व है। आज दिल्ली की मेरी सभी बहनों को मेरी ओर से ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं।" https://t.co/jLw1tvUShz pic.twitter.com/0KZlhyJRWX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 10, 2025
जसपिंदर नरूला के साथ रेखा गुप्ता ने किया डांस
करवा चौथ पर सीएम रेखा गुप्ता अलग ही अंदाज में नजर आईं। पहले तो सोलह श्रृंगार कर आम महिला की तरह उन्होंने करवा चौथ की रस्मों निभाई। महिलाओं के साथ वो थाली घुमाने का रस्म करते नजर आई। इसके बाद चांद का इंतजार करने के दौरान मुख्यमंत्री महिलाओं के साथ जमकर डांस करती नजर आई। गायिका जसपिंदर नरूला और कई अन्य महिलाएं के साथ मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने डांस किया।
#WATCH दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने करवा चौथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। pic.twitter.com/GDB7R3JwIM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 10, 2025
#WATCH दिल्ली: गायिका जसपिंदर नरूला और कई अन्य महिलाएं #KarwaChauth मनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आवास पर एकत्रित हुईं। pic.twitter.com/yhdWpBdyoD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 10, 2025
पति ने अपने हाथों से पिलाया पानी
चांद निकलने के बाद मुख्यमंत्री ने अपने पति के साथ अपना व्रत खोला। चांद की आरती करने बाद उन्होंने पति को टीका लगाया और पैर छूकर आशीर्वाद लिया। रेखा गुप्ता के पति ने उन्हें पानी पिलाकर व्रत खुसवाया। मुख्यमंत्री पीली साड़ी, बालों में गजरा, हाथों में लाल चूड़ियां पहनीं बेहत दी खुबसूरत लग रही थीं।
#WATCH दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने #KarwaChauth की रस्में निभाईं और चांद देखने के बाद अपना व्रत खोला। pic.twitter.com/XocHDirVbj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 10, 2025
बता दें कि यह पर्व भारतीय संस्कृति में पति-पत्नी के अटूट प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक है। इस खास दिन पर महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए निर्जला उपवास रखती हैं और भगवान से प्रार्थना करती हैं। फिर रात को चांद का दीदार करने के बाद अपना व्रत खोलती हैं।