जालौन : महिला स्टेशन मास्टर के साथ प्राइवेट कर्मी ने की छेड़छाड़, पुलिस जांच में जुटी

Jalaun : जालौन कोंच रेलवे स्टेशन पर तैनात महिला स्टेशन मास्टर संग दुस्साहसिक तरीके से एक रेलवे की ही प्राइवेट कर्मचारी ने छेड़छाड़ की, महिला स्टेशन मास्टर ने विरोध किया तो आरोपी ने उनके संग अभद्रता कर दी। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने आरोपी छेड़छाड़ करने वाले को पुलिस हिरासत में ले लिया है।

इस घटना से स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। कोंच रेलवे स्टेशन पर तैनात महिला स्टेशन अधीक्षक ड्यूटी पर थी। तभी दुस्साहसिक तरीके से एक विभाग का ही अधेड़ रेलवे कर्मचारी उनके दफ्तर में घुस गया और महिला स्टेशन मास्टर से छेड़छाड़ करने लगा।

इस हरकत से आहत स्टेशन मास्टर ने शोर मचा आरोपी का विरोध किया तो उसने महिला स्टेशन मास्टर से बदसलूकी करते हुए अभद्रता की। रेलवे स्टेशन पर इस घटना से अफरातफरी मच गई। महिला स्टेशन मास्टर ने पुलिस और जीआरपी थाने को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। जीआरपी थाने ले गई है।

पुलिस मामले की गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है कि आखिर मामला क्या है। जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया की कोंच रेलवे स्टेशन पर तैनात महिला स्टेशन मास्टर से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। स्टेशन मास्टर ने छेड़छाड़ करने की तहरीर दी है। पुलिस वैधानिक कार्यवाही कर रही है।

यह भी पढ़े : लेक्चर मत दीजिए… बिहार SIR पर सुप्रीम कोर्ट में भावी CJI के सामने ही भड़क गए EC, जानिए क्या हुई बात!

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें