
जालौन। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को जालौन के उरई पहुंचे। जहां के इंदिरा स्टेडियम पहुंचकर उन्होंने 18 सौ करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। वहीं जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने पूर्ववर्ती सपा सरकार पर जमकर हमला बोला।
बतादें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तकरीबन तीन बजे उरई के इंदिरा स्टेडियम पहुंचे। जहां उन्होंने में 1800 करोड़ से अधिक परियोजना का शिलान्यास व लोकार्पण कर ग्राउंड में लगी विकास प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। जिसके बाद उन्होंने जालौन की धरा को प्रणाम करते हुए अपने उदबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि दीपावली से पहले जलौनी माता, वेद व्यास, रक्तदन्तिका मंदिर, बैरागढ़ मंदिर, सूर्यकुंड की धरा में आने का सौभाग्य मिला। वही लगभग 19 सौ करोड़ की योजनाओं का लाभ देने का सौभाग्य भी मिला है।जिले का पौराणिक महत्व तो है ही कालपी के रणबाकुरों ने स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया। कालपी का हैंडमेड कागज इस जिले को एक नई पहचान दिलाती है।एक जनपद एक उत्पाद में जोड़कर नया आयाम दिया। जालौन की एक और विशेषता है जो कहीं नहीं है।

जहां पांच नदियां बहती हैं। पंचनद यहां की ऐतिहासिक, पौराणिक पृष्ठभूमि बयां करती है।सरकार ने तय किया है। पंचनदा का प्रोजेक्ट बनाके जालौन के किसानों का विकास करेंगे। उन्होंने कहा कि जब अच्छी सरकार आती है तो विकास भी लेकर आती है। सुरक्षा भी प्रदान करती है।हर तबके को लाभ पहुंचाती है।सरकार जब बुरी आती है तो विनाश करती है।

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा कि 2017 से पहले चाचा भतीजे की जोड़ी वसूली पर निकलते थे। त्योहार पर कुछ लोगों को गलतफहमी है कि माहौल खराब करेंगे। वो भूल गए हैं कि देश मे डबल इंजन की सरकार है। 2017 से पहले सत्ता के पाले गए गुंडे बदमाश त्योहारों पर रंग में भंग का काम करते हैं।अखिलेश को दंगाइयों में अपने दिखते हैं। संतों को कुछ नहीं समझते थे। भाजपा सरकार ने बता दिया है कि दंगा और दंगाइयों को प्रेरित करने वालो को जगह कहां होनी चाहिए। डबल इंजन की सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सीएम ने कहा कि डबल इंजन की सरकार देश और प्रदेश को विकसित बना रही है।
यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से महाराष्ट्र प्रकोष्ठ प्रतिनिधिमंडल की भेंट, निवेश पर चर्चा