
मेरठ। जानी थाना क्षेत्र के अफजलपुर पावटी गांव में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। जिसमें बिजली का करंट लगने से पति पत्नी की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, अफजलपुर पावटी निवासी प्रमोद (40) प्राइवेट फैक्ट्री में ड्राइवर थे। गुरुवार सुबह जैसे ही नहाने के लिए प्रमोद गए तो गर्म किए पानी में करंट उतर गया और उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जैसे ही उनकी पत्नी रेखा (42) उन्हें बचाने के लिए पहुंची तो वह भी चपेट में आ गई। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जैसे ही यह खबर गांव में फैली तो शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने बगैर पोस्टमार्टम के दंपत्ति का अंतिम संस्कार कर दिया।