Bareilly : मुठभेड़ में एक लाख रुपए का इनामी डकैत ढेर, 12 नाम, 8 साल से दे रहा था चकमा

Bareilly : बरेली में एक लाख का इनामी डकैत शैतान उर्फ इफ्तेखार एनकाउंटर में मारा गया। मुठभेड़ में एस ओ सी के हेड कॉन्स्टेबल राहुल को भी गोली लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अनुराग त्यागी के अनुसार, गुरुवार सुबह 5.30 बजे पुलिस ने भोजीपुरा थाने में नैनीताल हाईवे किनारे बिलवा पुल के पास डकैत शैतान (37) को घेरा, तो उसने टीम पर फायरिंग कर दी। डकैत ने पुलिस पर 17 राउंड फायरिंग की।

बचाव में पुलिस ने भी फायरिंग की। एक गोली उसके सीने और एक खोपड़ी के पार हो गई। पुलिस उसे जिला अस्पताल ले आई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसका एक साथी फरार हो गया है। डकैत शैतान पर सात जिलों में हत्या और डकैती जैसी गंभीर धाराओं में 19 मुकदमे दर्ज थे। पुलिस रिकॉर्ड में उसके 12 नाम और 5 एड्रेस मिले हैं।

बाइक, पिस्टल और 17 कारतूस बरामद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया- पुलिस ने डकैत शैतान की बाइक, एक पिस्टल, 32 बोर के 17 कारतूस, कुछ नकदी बरामद हुई है। दो मैगजीन बरामद हुई हैं। पुलिस मौके से सबूत जुटा रही है। एक अज्ञात बदमाश जो फरार हो गया है। उसकी तलाश में भी पुलिस की अलग-अलग टीमें लगी हैं।

12 नाम और पांच एड्रेस पुलिस रिकॉर्ड में

एस एस पी ने बताया- यह शातिर अपराधी था। इसने 12 अलग-अलग नामों का इस्तेमाल कर अपराध किए। पुलिस को गुमराह करने और मुकदमों में फायदा उठाने के लिए अलग-अलग नामों का इस्तेमाल करता था। पुलिस रिकॉर्ड में अभी तक इसके पांच एड्रेस भी सामने आए हैं। इस पर डकैती और मर्डर के चार मुकदमों समेत सात जिलों में 19 केस दर्ज हैं।

2012 में पुलिस कस्टडी से फरार हुआ था, आठ साल बाद गिरफ्तार किया गया

एसएसपी ने बताया- 2006 में थाना फरीदपुर के पचौमी मंदिर के पुजारी की हत्या और डकैती में भी उसका नाम सामने आया था। साल 2012 में वह बाराबंकी से पुलिस कस्टडी से फरार हुआ था। आठ साल बाद 2020 में गिरफ्तार किया गया। तब भी इसके ऊपर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। इस एनकाउंटर को बरेली एस एस पी अनुराग आर्य ने लीड किया। एस ओ जी टीम और तीन थानों की फोर्स भी शामिल थी।

नाम बदल-बदलकर पुलिस को गुमराह करता था

डकैत नाम बदल-बदलकर पुलिस को गुमराह करता था। इफ्तेखार, धूम, सोल्जर, लोधा, शैतान, शाकिर, रोहित जैसे नामों से डकैत ने कई बार पुलिस की आंखों में धूल झोंकी। डकैत शैतान पुत्र सादिक, कासगंज के कादरगंज स्थित बरी चौक का रहने वाला था। हाल ही में वह अपने पिता से अलग हुआ था और परिवार के साथ गाजियाबाद के टीला मोड़ के भूपखेड़ी गांव में रह रहा था।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें