
पटना। बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने विभिन्न विभागों में 4654 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में जूनियर इंजीनियर, वर्क इंस्पेक्टर, डेंटल हाइजिनिस्ट और हॉस्टल मैनेजर के पद शामिल हैं।
आवेदन प्रक्रिया 10 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 10 नवंबर 2025 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार BTSC की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पदों का विवरण
- जूनियर इंजीनियर (JE) – 2747 पद
- सिविल इंजीनियरिंग: 2591 पद
- इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग: 86 पद
- मैकेनिकल इंजीनियरिंग: 70 पद
- वर्क इंस्पेक्टर – 1114 पद
- डेंटल हाइजिनिस्ट – 702 पद
- हॉस्टल मैनेजर – 91 पद
योग्यता और पात्रता शर्तें
1. जूनियर इंजीनियर (JE):
उम्मीदवारों के पास संबंधित शाखा (सिविल, इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल) में डिप्लोमा होना चाहिए।
2. वर्क इंस्पेक्टर:
मैट्रिक पास और मान्यता प्राप्त आईटीआई संस्थान से ड्राफ्ट्समैन (सिविल), सर्वेयर या प्लंबर ट्रेड में प्रमाणपत्र अनिवार्य।
आयु सीमा: 18–37 वर्ष।
3. डेंटल हाइजिनिस्ट:
10+2 (जीवविज्ञान विषय सहित) और मान्यता प्राप्त संस्थान से डेंटल हाइजिनिस्ट में 2 वर्ष का डिप्लोमा आवश्यक।
उम्मीदवार का नाम बिहार राज्य दंत परिषद में पंजीकृत होना चाहिए।
वेतनमान: ₹5200–₹20200 + ग्रेड पे ₹2400।
4. हॉस्टल मैनेजर:
B.Sc (होटल प्रशासन/आतिथ्य प्रबंधन) या होटल मैनेजमेंट में स्नातक/पीजी डिप्लोमा।
ये नियुक्तियां जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास एवं ओबीसी कल्याण छात्रावासों में होंगी।
आयु सीमा: 21–37 वर्ष।
वेतनमान: सातवें वेतन आयोग के अनुसार लेवल–4।
आवेदन शुल्क
- सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस – ₹500
- एससी, एसटी – ₹250
- भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
कैसे करें आवेदन
उम्मीदवार पहले BTSC वेबसाइट पर नया रजिस्ट्रेशन करें, फिर लॉगिन कर आवश्यक जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
अंत में आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।