पीलीभीत में मचा हंगामा : धान भरी ट्राली रोकने पर भाकियू चढूनी के जिलाध्यक्ष पर फायरिंग, जानिए क्या था विवाद

धान भरी ट्राली रोकने पर भाकियू चढूनी के जिलाध्यक्ष पर फायरिंग,घायल

तीन राउंड फायरिंग में बाल बाल बचे किसान ,भागकर बचाई जान

गढवाखेडा पुलिस चौकी के सामने ट्राली रोकने पर हुआ विवाद

पूरनपुर, पीलीभीत। लखीमपुर से आ रही धान भरी ट्राली को रोकने का प्रयास करने पर विवाद हो गया। आरोप है कि चालक ने किसानों पर ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या करने का प्रयास किया। विफल होने के बाद किसानों पर तीन राउंड फायरिंग की। भाकियू चढूनी के जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह काहलो के साथ में गोली लगने से वह घायल हो गए। मौके पर एकत्र किसानों ने पुलिस चौकी के सामने जमकर हंगामा किया। हालांकि पुलिस फायरिंग की घटना से इन्कार करती रही है।

लखीमपुर और शाहजहांपुर से पूरनपुर की राइस मिलों पर आ रहे धान को लेकर गढ़वा खेड़ा पुलिस चौकी के सामने चेक पोस्ट बनाया गया है। मंडी समिति के कर्मचारी और किसान बाहर से आने वाले धान की ट्रालियों की निगरानी कर रहे थे। रंजीत सिंह काहलों का आरोप है कि नगर के राइस मिलर धरना से नाराज़ हैं। बुधवार रात लगभग आठ बजे लखीमपुर से धान लेकर आ रहे ट्रैक्टर चालक को किसानों ने रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि चालक ने किसानों पर ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या करने का प्रायस किया।‌ किसानों के विरोध करने पर ट्रैक्टर चालक ने फायरिंग शुरू कर दी। हाथ में गोली लगने से भाकियू चढूनी जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह काहलो लहूलुहान हो गए। आरोप है कि फायरिंग के बाद आरोपितों ने उन्हें दौड़ा लिया। बमुश्किल धान के खेतों में छिपकर जान बचाई। फायरिंग के बाद मौके पर एकत्र किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। ट्रैक्टर के पहियों की हवा निकाल दी। किसान संगठन के नेता बलजिन्दर सिंह ने एसडीएम अजीत प्रताप सिंह और सेहरामऊ उत्तरी थानाध्यक्ष संजय कुमार को फायरिंग की सूचना दी। इधर घायल जिलाध्यक्ष पूरनपुर कोतवाली पंहुच गए। कार्यकर्ताओं ने गंभीर घायल जिलाध्यक्ष को सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें