
Maharajganj : चौक क्षेत्र की ग्राम पंचायत सलामतगढ़ टोला औरहवा निवासिनी सावित्री देवी, पत्नी राजू के परिवार में पिछले कई दिनों से चल रहा पारिवारिक विवाद आखिरकार मिशन शक्ति टीम के हस्तक्षेप से सुलझ गया। बताया गया कि सावित्री देवी को शक था कि उनके पति राजू का किसी अन्य महिला से संबंध है, जिसके चलते दंपती के बीच आए दिन विवाद हो रहा था और रिश्ता टूटने की कगार पर पहुँच गया था।
स्थिति गंभीर होने पर सावित्री देवी ने थाना चौक में प्रार्थना पत्र दिया। मामले की जाँच थानाध्यक्ष चौक ओमप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम द्वारा की गई। टीम ने दोनों पक्षों सावित्री देवी, उनके पति राजू और परिजनों की काउंसलिंग कराई। समझाइश और संवाद के बाद दोनों ने फिर से साथ रहने पर सहमति जताई।
मिशन शक्ति टीम के प्रयास से एक बिखरता परिवार फिर से जुड़ गया। टीम ने सावित्री देवी को महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी और भरोसा दिलाया कि किसी भी समस्या पर वे दोबारा मिशन शक्ति टीम से संपर्क कर सकती हैं।
थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा, मिशन शक्ति टीम का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा, न्याय और सहयोग प्रदान करना है, ताकि समय रहते ऐसे विवादों को सुलझाकर परिवार को टूटने से बचाया जा सके।
यह भी पढ़े : Siddharthnagar : आंगनबाड़ी केंद्र में खामियां मिलने पर डीएम सख्त, एएनएम निलंबित










