Bigg Boss 19 : तान्या मित्तल की नॉनवेज बिरयानी ने मचाया बवाल, दिलाई स्वामी ओम की याद

New Delhi : ‘बिग बॉस 19’ में तान्या मित्तल अपने लग्जरी लाइफस्टाइल और बिजनेस की शेखी बघारने के लिए सुर्खियों में हैं। उनके बयान अक्सर उनके पुराने वीडियोज से मेल नहीं खाते, जिसके चलते इंटरनेट पर उनकी जमकर चर्चा हो रही है। होस्ट सलमान खान, मेहमान और दर्शक भी उनके दावों पर हैरान हैं। अब तान्या एक नए विवाद में फंस गई हैं। शो में आने से पहले उन्होंने दावा किया था कि वे नॉनवेज नहीं खातीं और इसके बर्तन भी नहीं छूतीं, लेकिन अब उन्हें चिकन बिरयानी खाते देखा गया है।

चिकन बिरयानी पर विवाद तान्या को उनकी दोस्त और भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरि के साथ डाइनिंग टेबल पर देखा गया, जहां वे नीलम की प्लेट से खाना खा रही थीं। दर्शकों का दावा है कि यह खाना नॉनवेज बिरयानी थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर तान्या की तुलना ‘बिग बॉस 10’ के कंटेस्टेंट स्वामी ओम से होने लगी, जो खुद को साधु-संत बताते थे लेकिन नॉनवेज खाते पकड़े गए थे। उस सीजन में मनवीर गुर्जर सहित अन्य कंटेस्टेंट्स ने स्वामी ओम का मजाक भी उड़ाया था।

अमल मलिक से चिकन की बात इससे पहले तान्या का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे अमल मलिक से कह रही थीं, रोटी खा लें चिकन के साथ, बहुत भूख लगी है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि वे खुद चिकन खाने की बात कर रही थीं या अमल को खाने के लिए कह रही थीं।

नॉनवेज बर्तन धोने से इनकार शो की शुरुआत में ड्यूटी बंटवारे के दौरान तान्या ने साफ कहा था कि वे चिकन या अंडे के बर्तन नहीं धोएंगी। उनकी इस बात का समर्थन कुनिका सदानंद ने भी किया था, जिन्होंने कहा था कि अगर तान्या नॉनवेज नहीं खातीं तो उन्हें बर्तन धोने की जरूरत नहीं।

पुराने वीडियोज ने खोली पोल तान्या के कुछ पुराने वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें वे साड़ी पहनकर आध्यात्मिक और सादा जीवन जीने की बात करती हैं। लेकिन अन्य वीडियोज में वे वेस्टर्न कपड़ों में नजर आती हैं और एक वीडियो में तो पीठ दिखाकर ब्लाउज पहनते हुए भी देखी गईं। दर्शकों का कहना है कि तान्या सती-सावित्री बनने का दिखावा करती हैं, लेकिन उनके वीडियोज उनकी असलियत उजागर करते हैं।

दर्शकों की प्रतिक्रिया तान्या के इन बयानों और व्यवहार ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। लोग कह रहे हैं कि वे जो कहती हैं, वैसी हैं नहीं। क्या तान्या का यह विवाद ‘बिग बॉस 19’ में उनकी छवि को और प्रभावित करेगा? यह देखना दिलचस्प होगा।

यह भी पढ़े : Today Gold Rate : घरेलू सर्राफा बाजार में तेजी का सिलसिला बरकरार, नए शिखर पर सोना और चांदी

साउथ से लेकर नॉर्थ तक गूंजा ‘कांतारा चैप्टर 1’ का जादू

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें