Bihar Election : ’25 से 30 हमारे दो भाई नरेंद्र और नीतीश’, बिहार चुनाव की घोषणा के साथ भाजपा का नया नारा

Bihar Election : 2020 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बड़ा भाई बनाकर उनके चेहरे पर चुनाव लड़ा था। जनता दल यूनाइटेड को 43 सीटें मिलने के बावजूद, भाजपा ने नीतीश कुमार को ही मुख्यमंत्री बनाया था। इस बार चुनाव से पहले विपक्ष लगातार यह आरोप लगा रहा है कि चुनाव के बाद भाजपा नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी।

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगा। इस बात को भाजपा ने और पुख्ता कर दिया है, एक नया नारा देकर। बिहार चुनाव की घोषणा होते ही, भारतीय जनता पार्टी ने नया स्लोगन जारी किया: “25 से 30, हमारे दो भाई नरेंद्र और नीतीश”- यानि 2025 से 2030 तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही रहेंगे।

बिहार में जारी रहेगी विकास की तेज रफ्तार
भाजपा ने सोशल मीडिया पर भी इसी भावना को उजागर करते हुए पोस्ट किए हैं, जैसे:

  • “बिहार में जारी रहेगी विकास की तेज रफ्तार, 14 नवंबर को फिर एक बार एनडीए सरकार”।
  • “जनता का विश्वास, फिर से NDA सरकार! बस 38 दिन का है इंतजार, थमेगी नहीं विकास की रफ्तार।”
  • “बिहार की जनता का मूड, मन-मिजाज सिर्फ एनडीए के साथ, 160 से अधिक सीटों पर जीतकर 14 नवंबर को फिर आ रही प्रचंड बहुमत की सरकार!”

NDA को अपना आशीर्वाद, जेपी नड्डा ने जनता से की यह अपील
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि, “भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा आज बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा का मैं स्वागत करता हूं। चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव है। यह देश व प्रदेश को विकास और सुशासन के पथ पर अग्रसर रखने का प्रमुख माध्यम है। पीएम मोदी के नेतृत्व में बिहार में NDA सरकार जनकल्याण और सुशासन का पर्याय बन चुकी है। बिहार का यह चुनाव प्रदेश को विकास के रास्ते पर निरंतर आगे ले जाने, घुसपैठिया मुक्त करने और जंगलराज को फिर से लौटने से रोकने का है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि बिहार की जनता, जिसकी ये पुण्यधरा है, इन विधानसभा चुनावों में भाजपा एवं NDA को अपना आशीर्वाद और प्रचंड समर्थन देगी।”

यह भी पढ़े : छिंदवाड़ा में जहरीले कफ सिरफ से एक और बच्ची की मौत, आज दवा की जांच करने तमिलनाडु जाएगी मध्य प्रदेश की SIT

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें