
Maharajganj : पंचायत सहायक यूनियन घुघली का गठन किया गया। आज सुबह से ही पंचायत सहायक ब्लॉक परिसर में एकत्र हुए और सर्वसम्मति से पंचायत सहायक यूनियन का गठन किया गया। सर्वसम्मति से शिवकुमार प्रजापति को अध्यक्ष, प्रमोद प्रजापति को उपाध्यक्ष, काजल तिवारी को महामंत्री, आकाश उपाध्याय को महासचिव, जावेद अख्तर को मीडिया प्रभारी और ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी को कोषाध्यक्ष चुना गया। पंचायत सहायकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर उनका स्वागत और अभिनंदन किया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष शिवकुमार प्रजापति ने कहा कि पंचायत सहायकों की लड़ाई मजबूती से लड़ी जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर जिला स्तर पर उनकी बात को मजबूती से उठाया जाएगा।
बैठक में शिवकुमार प्रजापति, प्रमोद प्रजापति, काजल तिवारी, आकाश उपाध्याय, जावेद अख्तर, ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, राजन गुप्ता, संदीप कुमार, गुड्डू चौधरी, मंजय भारती, मनीष पाल, रितेश प्रजापति, अवधेश प्रजापति सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़े : रजत बेदी का फूटा गुस्सा, बॉलीवुड को बताया संवेदनहीन और स्वार्थी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंचे, 400 सफाई कर्मियों का करेंगे सम्मान