महराजगंज : मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया जागरूक

बृजमनगंज महराजगंज : थाना क्षेत्र बृजमनगंज के अंतर्गत सोमवार को मिशन शक्ति फेज पांच के अंतर्गत मिशन शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा ग्राम सभा करमहा में नारी जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों को विभिन्न अपराधों, साइबर अपराध व अनजान लिंको पर क्लिक करने से बचने, आत्म रक्षा के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही नारी सशक्तिकरण से संबंधित माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा चलाई गई मिशन शक्ति टीम के माध्यम से पम्पलेट व प्रचार सामग्री का भी वितरण किया गया। इस दौरान नारी सशक्तिकरण में निहित विभिन्न प्रकार की योजनाओं के बारे में तथा हेल्पलाइन नंबर जैसे 1090,181,1930,112,102,108,1098 के बारे में जागरूक किया गया एवं चेतावनी दी गयी। इस अवसर पर उपनिरीक्षक प्रिया वर्मा, उपनिरीक्षक अर्चना यादव सहित अन्य महिला पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें