मेडिसीन में नोबेल : गठिया और मधुमेह का इलाज खोजने वाले वैज्ञानिकों को नोबेल पुरस्कार की घोषणा, अमेरिका के 2 और जापान के एक चिकित्सक को संयुक्त सम्मान

  • अमेरिका की मैरी ई ब्रूंको, सैन फ्रांसिस्को के फ्रेड रैम्सडेल और जापान के शिमोन साकागुची को पुरस्कार

New Delhi : दुनिया में बड़ी खोज के लिए दिये जाने वाले नोबल पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है। चिकित्सा के क्षेत्र में यह पुरस्कार गठिया और मधुमेह के रोग के इलाज में बड़ी भूमिका निभाने वाले वैज्ञानिकों को दिए जाने की घोषणा की गई है।

मेडिसीन का नोबेल तीन चिकित्सकों को संयुक्त रूप से देने का ऐलान किया गया है। अमेरिका के सिएटल शहर की मैरी ई ब्रूंको, सैन फ्रांसिस्को के फ्रेड रैम्सडेल और जापान के शिमोन साकागुची को ये पुरस्कार दिया गया है। ब्रूंको इंस्टीट्यूट ऑफ सिस्टम्स बॉयोलॉजी से जुड़े हैं। जबकि रैम्सडेल सोनोमा बायोथेरेपैटिक्स से जुड़े हैं। जबकि साकागुची ओसाका यूनिवर्सिटी जापान में कार्यरत हैं। 2025 का नोबेल पुरस्कार फिजियोलॉजी या मेडिसिन (चिकित्सा) में अमेरिका की मैरी ई. ब्रेकॉ, अमेरिका के फ्रेड राम्सडेल और जापान के शिमोन सकागुची को दिया गया है। यह पुरस्कार उनकी ‘पेरिफेरल इम्यून टॉलरेंस’ (शरीर के बाहरी हिस्सों में इम्यून सिस्टम की सहनशीलता) से जुड़ी खोजों के लिए है। यह खोज शरीर की रक्षा प्रणाली को समझने में क्रांति लाई है, जो ऑटोइम्यून बीमारियों जैसे रूमेटॉइड आर्थराइटिस, टाइप-1 डायबिटीज और ल्यूपस के इलाज का रास्ता खोलेगी। स्टॉकहोम के कारोलिंस्का इंस्टीट्यूट ने सोमवार को घोषणा की।

नोबेल प्राइस के एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए यह जानकारी दी गई है। इस पोस्ट में लिखा है, मैरी ई. ब्रूंको और फ्रेड रामस्डेल तथा जापान के शिमोन साकागुची ने प्रतिरक्षा प्रणाली को कैसे नियंत्रित रखा जाता है, इस पर शोध किया है। तीनों को ..परिधीय प्रतिरक्षा सहिष्णुता से संबंधित उनकी खोजों.. के लिए सम्मानित किया गया है।

रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने सोमवार को फिजियोलॉजी या मेडिसिन के नोबेल पुरस्कार विजेताओं को नाम का ऐलान किया है। चिकित्सा के क्षेत्र में दिए जाने वाले नोबेल पुरस्कार को आधिकारिक तौर पर ‘फिजियोलॉजी या मेडिसिन’ का नोबेल पुरस्कार कहा जाता है। यह सम्मान 1901 से 2024 के बीच 115 बार 229 नोबेल पुरस्कार विजेताओं को प्रदान किया जा चुका है। पिछले साल का पुरस्कार अमेरिकी नागरिक विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन को सूक्ष्म ‘आरएनए’ (राइबोन्यूक्लिक एसिड) की खोज के लिए दिया गया था।

शांति का नोबेल शुक्रवार को : मंगलवार को भौतिकी, बुधवार को रसायन विज्ञान और बृहस्पतिवार को साहित्य के नोबेल पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा की जाएगी।

नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार और अर्थशास्त्र में नोबेल मेमोरियल पुरस्कार की घोषणा 13 अक्टूबर को होगी। इसके बाद 10 दिसंबर को पुरस्कार समारोह आयोजित किया जाएगा।

ये भी पढ़े : रजत बेदी का फूटा गुस्सा, बॉलीवुड को बताया संवेदनहीन और स्वार्थी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंचे, 400 सफाई कर्मियों का करेंगे सम्मान

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें