
New Delhi : दिनांक 4 अक्टूबर को हेड कांस्टेबल मोहित और कांस्टेबल शर्वन, थाना पश्चिम विहार ईस्ट की पेट्रोलिंग टीम इलाके में गश्त कर रही थी। जब वे बीजी-8 मार्केट के पास पहुंचे तो एक युवक बाइक पर संदिग्ध हालत में दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने भागने की कोशिश की। टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया।
पूछताछ में उसकी पहचान भवानी, उम्र 27 वर्ष, निवासी पश्चिम विहार, दिल्ली के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास से एक बटनदार चाकू बरामद हुआ। जांच में पता चला कि वह पहले 8 आपराधिक मामलों (लूट, चोरी और झपटमारी) में शामिल रह चुका है और थाना पश्चिम विहार ईस्ट का बीसी (बैड कैरेक्टर) है।
बाइक के कागजात दिखाने को कहने पर वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। जांच में बाइक चोरी की पाई गई, जिस पर e-MVT FIR No. 26420/25 दर्ज थी।
इसके आधार पर थाना पश्चिम विहार ईस्ट में FIR No. 332/2025, धारा 25 आर्म्स एक्ट व 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर चाकू और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया।
थाना पश्चिम विहार ईस्ट की पेट्रोलिंग टीम लगातार इलाके में सक्रिय रहकर अपराधियों पर सख्त नजर रख रही है। पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाए और क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी और भरोसे को मजबूत किया जाए।
ये भी पढ़े : रजत बेदी का फूटा गुस्सा, बॉलीवुड को बताया संवेदनहीन और स्वार्थी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंचे, 400 सफाई कर्मियों का करेंगे सम्मान