Banda : सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प – स्वदेशी वस्तुओं से बनेगा आत्मनिर्भर भारत

  • नरैनी विधान सभा के अतर्रा में आयोजित हुआ भाजपा का सम्मेलन
  • सम्मेलन में कायकर्ताओं ने स्वदेशी अपनाने का लिया संकल्प

Banda : भाजपा द्वारा चलाये जा रहे आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत नरैनी विधान सभा क्षेत्र के अतर्रा में आयोजित सम्मेलन में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर स्वदेशी वस्तुएं अपनाने का संकल्प लिया। चित्रकूट पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारत का सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में खड़ा होना पीएम मोदी की देन है।

आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत नरैनी विधान सभा क्षेत्र के अतर्रा में रविवार को सम्मेलन में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़कर भागीदारी की। चित्रकूट जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे ने कहा कि पिछले 11 वर्षो मंं केंद्र की मोदी सरकार ने देश को सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में लाकर खड़ा कर दिया है उन्होंने कहा की भारत को आत्म निर्भर बनाने के लिए स्वदेशी अपनाना होगा। स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा मिलने के साथ ही लोगों को रोजगार मिलेगा। उनकी आय में बढ़ोतरी होगी। केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी की दरों में कमी किए जाने से व्यापारियों व किसानों के अलावा सामान्य एवं माध्यम वर्ग को भी लाभ मिलेगा।

नरैनी विधायक ओम मणि वर्मा ने कहा की प्रधानमन्त्री ने स्वाभिमान की भावना को जागृत करने का काम किया है केंद्र सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विकास को लाकर काम कर रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने कहा की पीएम मोदी का लक्ष्य देश और लोग आत्म निर्भर बने। कार्यक्रम संयोजक व जिला उपाध्यक्ष ममता मिश्रा ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह, मंडल अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह, नगर पालिका चेयरमैन संगीता वेद निराला, दिनेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें