Banda : विशेष अभियान चलाकर छात्राओं को सम्मान और सुरक्षा का दिया संदेश

Banda : महिला कल्याण विभाग और जिला प्रोबेशन विभाग के संयुक्त तत्वावधान आयोजित पर्सनल सेफ्टी अवेयरनेस (व्यक्तिगत सुरक्षा जागरूकता) कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को सम्मान और सुरक्षा का संदेश दिया। साथ ही महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए गए।

सभागार में हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन द्वारा मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत पर्सनल सेफ्टी अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला थाना की उपनिरीक्षक स्नेहा सिंह ने छात्राओं से कहा कि हिंसा के खिलाफ उन्हें आवाज उठानी चाहिए। छात्राएं महिला थाना आकर अपनी समस्याएं बताकर मदद ले सकती हैं। उन्होंने छात्राओं को सोशल मीडिया, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि से सावधानी बरतने की हिदायत दी। कहा कि साइबर अपराधियों के चंगुल में फंसकर कुछ महिलाएं और बालिकाएं गलत कदम उठा लेती हैं, बाद में वे हिंसा का शिकार बनती हैं।

उपनिरीक्षक हिमांशी ने छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए विषम परिस्थितियों में उनका प्रयोग करने की सलाह दी। जेंडर विशेषज्ञ कामिनी सिंह ने कहा कि बाल विवाह न होने दें। यदि कहीं बाल विवाह की जानकारी मिले तो पुलिस को तुरंत सूचित करें और हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें। वन स्टॉप सेंटर की रामा साहू ने केंद्र के बारे में जानकारी देते हुए वहां मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया।

इस मौके पर कॉलेज की प्रधानाचार्य पूनम गुप्ता, जेंडर स्पेशलिस्ट रक्षपाल सहित सभी शिक्षिकाएं और छात्राएं उपस्थित रहीं।

यह भी पढ़े : Mathura : जाम से कराह उठा वृंदावन, भक्तों की यात्रा बनी परेशानी का कारण

यश का अगला धमाका: पीएस मिथ्रन के साथ साइंस-फिक्शन थ्रिलर, 2026 में शुरू होगी शूटिंग!

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें