Shahjahanpur : कुर्रिया कलाँ के प्रसिद्ध दुर्गा देवी मंदिर के कपाट ग्रीष्मकालीन नवरात्र तक के लिए बंद

Shahjahanpur : कुर्रिया कलाँ के प्रसिद्ध दुर्गा देवी मंदिर के कपाट मंगलवार को पूजा-अर्चना के बाद मंदिर के पुजारी गुरुदेव दीक्षित ने सुबह चार बजे खोल दिए थे। शनिवार दोपहर को मां के कपाट अगले छह महीने के लिए बंद कर दिए गए।

शनिवार सुबह चार बजे कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं का रेला मां के दर्शन के लिए उमड़ पड़ा। हर कोई पहले मां के दर्शन करना चाहता था। मंदिर में भीड़-भाड़ को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को काफी मेहनत करनी पड़ी। दूर-दूर से आए लोग मंदिर के बाहर रात से ही कपाट खुलने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही मंदिर के कपाट खुले, सभी लोग जयकारे लगाते हुए दर्शन के लिए दौड़ पड़े।

मंदिर के बाहर नाई लोग बच्चों के मुंडन संस्कार कर रहे थे। जिन लोगों ने मां के दरबार में अपने बच्चों के लिए मन्नत मांगी थी, वे मंदिर के बाहर खुशी-खुशी अपने बच्चों का मुंडन करवा रहे थे। मंदिर के बाहर प्रसाद की दुकानें भी लगी थीं, जहां मिष्ठान और नारियल बिक रहे थे। श्रद्धालु वहां से प्रसाद लेकर मां को भोग चढ़ा रहे थे।

मां के दर्शन के बाद महिलाएं और बच्चे मेले में अपनी जरूरत का समान खरीद रहे थे। सबसे अधिक भीड़ चूड़ियों की दुकानों और झूलों पर देखी गई। महिलाएं रंग-बिरंगी चूड़ियां खरीद रही थीं, वहीं बच्चे झूला झूलने में व्यस्त थे।

मंदिर के सहायक प्रबंधक मनुज दीक्षित ने बताया कि आज दो बजे से मंदिर के कपाट अगले छह महीने के लिए बंद कर दिए जाएंगे। उन्होंने दुर्गा जी की मूर्ति के बारे में बताया कि यह मूर्ति पहले जयपुर के राजा के पास थी। राजा ने घोषणा की थी कि जो कोई भी इस मूर्ति को हंसा देगा, वही इसे प्राप्त करेगा। देश-विदेश से कई लोग आए, लेकिन मूर्ति को हंसा नहीं सके। बाद में हमारे ही परिवार के पंडित सहताबन लाल राजा के दरबार में गए और उन्होंने मूर्ति को हंसाया। राजा खुश होकर मूर्ति उन्हें दे दी, जिसे बाद में यहां स्थापित किया गया।

तब से यह दुर्गा जी की मूर्ति वहीं स्थापित है। साल में दो बार मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाते हैं। अब मंदिर के कपाट सर्दीकालीन नवरात्र के समय खुलेंगे।

शनिवार को कपाट खुलने के बाद प्रमुख रूप से ददरौल विधायक अरविंद सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, नगर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सहित तमाम जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और प्रसाद चढ़ाकर आशीर्वाद लिया।

यह भी पढ़ें : रिहायशी इलाकों में चल रहे अवैध स्पा सेंटरों पर जल्द होगी कार्रवाई

Banda : गुणवत्ता और समय के साथ किया जाए जनशिकायतों का निस्तारण

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें