दिल्ली से यूपी तक बरसेंगे बादल! IMD ने इन 17 राज्यों में जारी किया बारिश का अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। भारी बारिश और ओले गिरने के कारण उमस भरी गर्मी से राहत जरूर मिली है, लेकिन जलजमाव और बाढ़ जैसी परेशानियां भी उत्पन्न हो गई हैं। मौसम विभाग ने आगाह किया है कि आने वाले एक से दो दिनों तक ऐसी ही स्थितियां बनी रह सकती हैं।

विशेष रूप से, कश्मीर समेत 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली-एनसीआर में 7 अक्टूबर तक बारिश का अनुमान है, जिसके चलते तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इसके साथ ही, मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि देश के पूर्व, मध्य, दक्षिण और उत्तर-पश्चिमी भागों में 8 अक्तूबर तक मौसम के तेवर बिगड़े रह सकते हैं।

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, इन इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा और गरज के साथ भारी बारिश हो सकती है। इससे न केवल तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, बल्कि नदी-नाले भी उफान पर आ सकते हैं, जिससे बाढ़ और जलजमाव की स्थिति बन सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों ने आम जनता से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियों बरतने की अपील की है। राज्य सरकारें भी बाढ़ नियंत्रण की तैयारी कर रही हैं और राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चलाए जाने का निर्देश दिया गया है।

यह भी पढ़े : MP : खंडवा में दुर्गा विसर्जन के समय तालाब में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, हादसे में 11 की मौत, मृतकों की उम्र 7 से 25 साल

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें