
- गले मिलकर दी गई बधाई!
Jalaun : जालौन कुठौद ब्लाक की न्यायपंचायत ईंटो के सभी ग्रामों में दशहरा का पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया गया। लोगो ने एक दूसरे को पान खिलाकर गले मिलकर दशहरा की बधाई दी। दशहरा को विजयादशमी भी कहते हैं! इस विशेष दिन पर लोग शस्त्र पूजन करते हैं।
ईंटों एवं आसपास के ग्रामों मे आज नौ दिनों से स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं की भव्य शोभायात्रा निकालकर विसर्जन किया गया। ईंटों चौकी क्षेत्र में ग्राम ईंटो नावर गुपलापुर में माता रानी की प्रतिमा स्थापित की गई थी , नौ दिन शक्ति पूजन के साथ आज प्रतिमाओं का निश्चित स्थान पर विसर्जन हुआ! ग्राम नवादा में ग्राम की बेटियों श्वेता निकेता द्वारा स्वयं मूर्ति बनाई गई थी जिसे नौ दिन स्थापित कर पूजन अर्चन किया गया! दशहरा पर प्रतिमा को विसर्जित किया गया।
ग्रामवासियों ने सहयोग किया
ग्राम ईंटो में मां अन्नपूर्णा कमेटी व युवाओं के सहयोग से मूर्ति स्थापित की गई जिसमे नौ दिन में नौ झांकियों के दर्शन कराए गए। प्रतिमा विसर्जन हेतु थाना अध्यक्ष सतीश कुमार चौकी इंचार्ज संदीप कुमार द्वारा थाना चौकी स्टाफ के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।