अखिलेश यादव से मिलने से पहले आजम खान बोले- ‘मर जाता तो 2024 लोकसभा में ज्यादा सीटें आती…’

Azam Khan : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान जेल से रिहा होने के बाद चर्चा में हैं। उनके समाजवादी पार्टी छोड़ने और बहुजन समाज पार्टी में जाने की खबरें चल रही हैं, जिससे राजनीति गरमाई हुई है। वहीं, खबर है कि सपा के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रामपुर जाकर आजम खान से मिल सकते हैं। इस मुलाकात को बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

आजम खान ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है कि वह मुलाकात कर रहे हैं। वह अपने पिता (मुलायम सिंह यादव) के दोस्तों में से हैं और अखिलेश यादव उनके लिए बहुत खास हैं। उन्होंने कहा कि वह जेल से आए हैं, बीमार हैं, फिर भी यह उनके बड़ेपन की बात है कि वह समझते हैं। उन्होंने कहा कि मैं उनके सम्मान में कोई कमी नहीं आने दूंगा और सच को सच मानता हूं।

आजम खान ने कहा कि वह अखिलेश यादव का बहुत सम्मान करते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि न तो उन्हें कोई क्लियरेंस चाहिए, न ही वे किसी के सामने झुकते हैं। वह अपने सिद्धांतों पर जीते हैं और अपने मालिक (ईश्वर) के अलावा किसी को जवाबदेह नहीं मानते।

उन्होंने कहा कि वह पार्टी के मुखिया से बहुत मोहब्बत करते हैं, क्योंकि उन्हें उनके वालिद से प्यार था। साथ ही, उन्होंने कहा कि उन्हें उनका अच्छा ख्याल है और वह कभी भी उनसे गर्म हवा नहीं लगने देना चाहते।

2024 के लोकसभा चुनाव पर बात करते हुए आजम खान ने कहा कि अगर वह मर चुके होते तो और ज्यादा सीटें जीत जाते। उन्होंने कहा कि चुनाव में उनका कोई व्यक्तिगत योगदान नहीं था, बल्कि जेल जाना ही उनके लिए एक बड़ा संकट था।

यह भी पढ़े : 2 October 1869 : महात्मा गांधीजी से प्रभावित थीं महिलाएं, आजादी के लिए उतारकर दे दिए थे जेवर

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें