MP : केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज विदिशा और रायसेन जिले के प्रवास पर

भोपाल : केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज गुरुवार को मध्य प्रदेश के विदिशा और रायसेन जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे बेगमगंज, सुल्तानपुर, रायसेन तथा मण्डीदीप में आयोजित दशहरा कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम अनुसार केन्द्रीय कृषि मंत्री चौहान पूर्वान्ह 11 बजे भोपाल से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे विदिशा पहुंचेंगे। यहां दोपहर तीन बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। इसके पश्चात वे दोपहर 3.15 बजे राजपूत धर्मशाला विदिशा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। केन्द्रीय मंत्री चौहान सायं साढे चार बजे विदिशा से प्रस्थान कर शाम 05.30 बजे रायसेन जिले बेगमगंज पहुचेंगे तथा दशहरा कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके उपरांत केन्द्रीय मंत्री चौहान रात्रि 07.30 बजे सुल्तानपुर में आयोजित दशहरा कार्यक्रम में, रात्रि 09 बजे रायसेन में आयोजित दशहरा कार्यक्रम में तथा रात्रि 11 बजे मण्डीदीप में आयोजित दशहरा कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। केन्द्रीय मंत्री रात्रि 11.30 बजे मण्डीदीप से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें