
Bahraich : रूपईडीहा थाना क्षेत्र में एक नेपाली महिला का बैग खो जाने की सूचना पुलिस को मिली, जिसे पुलिस ने तत्परता और दक्षता के साथ खोज निकालकर महिला को लौटा दिया।
रूपईडीहा थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत ने बताया कि महिला ने थाने में सूचना दी कि उसका बैग ई-रिक्शा में बैठते समय भूलवश छूट गया था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की।
जांच में पता चला कि महिला नेपाल से दिल्ली जा रही थी और रुपईडीहा में ई-रिक्शा में बैठते समय बैग वहीं रह गया। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास कर ई-रिक्शा चालक तक संपर्क स्थापित किया और महिला का बैग सुरक्षित रूप से बरामद किया।
बैग में महिला का पासपोर्ट और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज थे, जिन्हें सुरक्षित रूप से महिला को सौंप दिया गया। महिला ने रूपईडीहा पुलिस की तत्परता और कार्यकुशलता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
ये भी पढ़ें: सोनम कपूर फिर बनेंगी मां: घर में आएगा नया मेहमान!