Rapist Baba : देश में फर्जी बाबाओं का काला चिट्ठा! चैतन्यानंद से पहले इनपर लगा यौन शोषण का आरोेप

Rapist Baba : धर्म भारत की संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रहा है, लेकिन इसकी आड़ में आज देश में अंधविश्वास और धोखाधड़ी का बाजार भी फल-फूल रहा है। धार्मिक नाम पर लोगों का शोषण और लूटपाट आम बात हो गई है। कई बाबाओं ने भगवान के नाम का इस्तेमाल कर अपने स्वार्थ साधे हैं, जिससे श्रद्धालु भी ठगे जाते हैं। लेकिन इन बाबाओं के गंदे कारनामे यहीं नहीं रुकते, इनके आश्रम में महिलाओं के साथ गंदा खेल भी खेला जाता है। ऐसे कई बाबाओं के आश्रम का खुलासा हुआ है, जहां छात्राओं और महिलाओं के साथ यौन शोषण किया गया। हाल ही में आगरा के होटल से गिरफ्तार स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पर 17 छात्राओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया। चैतन्यानंद पहला बाबा नहीं बल्कि कई ऐसे बाबा रहें हैं जिनपर महिलाओं से छेड़छाड़ के आरोप लगे।

बलात्कारी बाबाओं की सूची

  • स्वामी चैतन्यानंद (स्वामी पार्थसारथी)
  • गुरमीत राम रहीम
  • रामपाल
  • राधे मां
  • आसाराम और उसके बेटे नारायण साईं
  • सत्य साईं बाबा
  • स्वामी भीमानंद
  • ओम बाबा
  • निर्मल बाबा
  • इच्छाधारी भीमानंद
  • स्वामी असीमानंद
  • ऊं नम: शिवाय बाबा
  • खुशी मुनि
  • बृहस्पति गिरि
  • मलकान गिरि

लड़कियों को गंदे मैसेज भेजता था चैतन्यानंद सरस्वती

आगरा से गिरफ्तार स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पर छात्राओं से अश्लील चैट और यौन शोषण करने का आरोप है। आरोपी बाबा चैतन्यानंद को स्वामी पार्थसारथी के नाम से भी जाना जाता है। दिल्ली के एक निजी संस्थान के पूर्व प्रमुख 62 वर्षीय चैतन्यानंद सरस्वती के खिलाफ 33 छात्राओं ने गवाही दी है। 24 सितंबर को चैतन्यानंद के खिलाफ सामूहिक यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगे, तभी से वह फरार हो गया था।

आरोपी बाबा पर कम से कम 17 छात्राओं ने यौन शोषण करने का आरोप लगाया, जिनमें से अधिकतर आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि से हैं। साल 2016 में आरोपी बाबा के खिलाफ मामला दर्ज कराने वाली एक पीड़िता ने बताया कि उसकी 33 वर्षीय मित्र ने भी आरोप लगाया है कि चैतन्यानंद सरस्वती ने कार्यालय में छेड़छाड़ और उत्पीड़न किया। विरोध करने पर उसे धमकाया, दबाव डाला और उसके फोन तक छीन लिया।

फिलहाल आरोपी बाबा जेल में बंद है। पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। चैतन्यानंद के नए चैट से खुलासा हुआ है कि आरोपी छात्राओं को दुबई के शेख के साथ संबंध बनाने के लिए बोलता था।

सत्य साईं बाबा पर यौन शोषण का आरोप

सत्य साईं बाबा, जो अपने आप को शिरड़ी के साईं बाबा का अवतार बताते थे, पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगे हैं। उनके खिलाफ हाथ की सफाई और विभूति लाने जैसे आरोप भी लगाए गए हैं। इन आरोपों के कारण वह विवादों में घिरा रहा। हालांकि, उसने इन आरोपों का खंडन किया। उसके आश्रम की शाखाएं विश्वभर में फैली हैं और उन्होंने कई अस्पताल और चैरिटेबल संस्थान चलाए हैं। बावजूद इसके, उसके जीवन और कार्यों को लेकर अनेक विवाद भी सामने आए हैं।

आश्रम में महिलाओं को कैद रखता था बाबा रामपाल

63 साल का रामपाल बाबा सालों से मासूम जनता को बहकाकर उनसे गलत काम करवाता रहा। इसके अलावा, रामपाल अपने आश्रम में कई महिलाओं और बच्चों को कैद करके रखता था। अपने आश्रम से कई गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम देने वाला रामपाल आज पुलिस की गिरफ्त में है। कानून से खुद को ऊपर मानने वाले रामपाल पर 2006 में अपने समर्थकों के माध्यम से रोहतक के एक गांव के लोगों पर गोली चलवाने का गंभीर आरोप है। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे।

दुष्कर्म मामले में बरी हो गए थे सचिदानंद गिरी

रियल एस्टेट बिजनेस और बीयर बार-पब जैसे व्यवसाय से जुड़े रहने वाले सचिन दत्ता उर्फ सचिदानंद ने अचानक से बाबा का रूप धारण कर लिया है। आरोप है कि इन्होंने धोखे से निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर का पद प्राप्त किया। इनकी दीक्षा के अवसर पर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए गए थे, और उस समय की तत्कालीन समाजवादी पार्टी सरकार के कद्दावर मंत्री शिवपाल सिंह यादव भी इस समारोह में शामिल हुए थे। यह घटनाक्रम कई लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है और बाबाओं के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी का एक उदाहरण माना जा रहा है।

मशहूर संत कुटीर आश्रम के बाबा सच्चिदानंद को रेप के मामले में सात साल बाद बाइज्जत बरी कर दिया गया है। आश्रम की सेविकाओं ने बाबा पर बलात्कार का आरोप लगाया था, लेकिन अदालत ने सबूतों के अभाव में सभी आरोपों को खारिज कर दिया।

ओम बाबा पर ठगी के आरोप

ओमजी स्वामी पांच साल जेल में सजा काट चुके हैं। साल 1972 में उन्होंने साधु का रूप धारण किया। उन्होंने बताया कि दिल्ली के मोतीबाग में कांग्रेस की सेक्रेटरी रहीं रानी प्रेमलता के यहां ही बाबा साधु बने। इनपर चोरी, ठगी जैसे आरोप हैं। ओम बाबा एक लड़की ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था।

सेक्स रैकेट चलाता था संत स्वामी भीमानंद

विवादित संत स्वामी भीमानंद का नाम देश भर में व्‍यापक स्‍तर पर सेक्‍स रैकेट चलाने के बाद सामने आया। 1997 में उसे लाजपत नगर में पहली बार गिरफ्तार किया गया था। जब वह जेल से रिहा हुआ तो खुद को वह साई बाबा का शिष्य बताने लगा। उसने कुछ सालों में ही करोड़ रुपए बना लिए थे। अभी भी देश में कई और बाबा हैं जो धर्म की आड़ में न केवल गैर कानूनी काम कर रहे हैं बल्कि आम लोगों भाक्ति और श्रद्धा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

रेप के मामले में जेल में बंद हैं आसाराम बापू

नाबालिग लड़की से रेप के मामले में जेल की सजा काट रहे आसाराम बापू के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उनके खिलाफ गैरकानूनी रूप से जमीन हथियाने, तंत्र-मंत्र के लिए बच्चों की हत्या करने, रेप करने सहित अन्य कई मामलों में पुलिस जांच कर रही है।

नारायण साईं पर यौन शोषण के आरोप

आसाराम के बेटे नारायण साईं भी खुद को महंत घोषित कर चुका है। नारायण साईं पर यौन शोषण और हत्या के आरोप हैं। ये भी लंबे समय तक जेल में रह चुके हैं।

सेक्स टेप स्कैंडल फंसे स्वामी नित्यानंद

सेक्स टेप स्कैंडल से विवादों में आए स्वामी नित्यानंद बेंगलौर-मैसूर हाइवे पर नित्यानंद ध्यानदीपम आश्रम चलाते हैं। इस स्कैंडल में वह दक्षिण भारतीय अभिनेत्री रणजीता के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दिए जिसके बाद उनके समर्थकों ने खासा हंगामा किया।

निर्मल बाबा पर ठगी के आरोप

साल 1981 में निर्मलजीत सिंह नरूला ने निजी व्यवसाय आरंभ किया। एक के बाद एक कई व्यवसाय बदलने पर भी उन्हें सफलता नहीं मिली तो उन्होंने अपने आप को संत घोषित कर स्वयं को निर्मल बाबा नाम दिया। उन्होंने निर्मल दरबार आरंभ किया इसके बाद से पुलिस में उनके खिलाफ अवैध रूप से धन ठगने की सूचना आने लगी। वह निर्मल दरबार में अपनी दिव्य दृष्टि से लोगों की समस्याएं हल करने लगे। यदि प्रॉब्लम सॉल्व हो जाती तो वह लोगों से 10 फीसदी हिस्सा लेते।

बाबा गुरमीत राम रहीम पर लगे कई आरोप

बाबा राम रहीम यूं तो अपने भक्‍तों के बीच सम्‍मान की नजर से देखा जाता है लेकिन कभी अपने फिल्‍मी अवतार, तो कभी कानूनी मामलों में उलझ जानें के चलते विवादों में रहा है। उन पर यूं तो कई प्रकार के आरोप लगे हैं, कभी आश्रम में रह रहे लोगों की नसबंदी कराने, तो कभी कुछ ने उनके चरित्र पर भी सवाल उठाए हैं। पंचकुला की सीबीआई अदालत ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह को दुष्कर्म के मामले में दो अलग-अलग मामलों में 10-10 साल की सजा सुनाई है। यानी राम रहीम को 20 साल की सजा जेल में काटनी होगी। डेरा सच्‍चा सौदा के प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम पिछले दिनों अपनी फिल्‍म एमएसजी (मैंसेंजर ऑफ गॉड ) को लेकर भी चर्चा में आए थे।

यह भी पढ़े : Bareilly : मौलाना तौकीर रजा को घर में पनाह देने वाले फरहत की बेटियां बोली- ‘हमारे घर पर न चलाएं बुलडोजर’

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें