महराजगंज में एसपी ने मिशन शक्ति केंद्र का किया उद्घाटन

महराजगंज जिले के बरगदवा थाना परिसर में दिन मंगलवार को ‘मिशन शक्ति फेज-5.0’ के तहत ‘मिशन शक्ति केंद्र’ का उद्घाटन एसपी सोमेंद्र मीणा ने फीता काट कर किया। यह अभियान महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के लिए चलाया जा रहा है।

वही नियुक्त कर्मियों को मिशन सक्ति केंद्र फेज 5 के अभियान के महिला सम्बंधित शिकायत के तत्वरि निस्तारण व महिलाओ व छात्रों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए। जिसमे महिला सुरक्षा से संबंधित पुलिस की विभिन्न पहलों, योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090, 181, 112 और 1076 की विस्तृत जानकारी दी।

इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए पम्पलेट भी वितरित किए गए। बरगदवा थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार ने बताया कि यह अभियान महिलाओं की सुरक्षा सम्मान और आत्मनिर्भरता के लिए चलाया जा रहा है।

मिशन शक्ति का उद्देश्य केवल महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना नहीं है, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, स्वावलंबन और सामाजिक समानता की भावना विकसित करना भी है।

यह भी पढ़े : बाबा के पासवर्ड से खुले गंदे चैट, छात्राओं से चैतन्यानंद बोला- ‘दुबई के शेख को सेक्स पार्टनर चाहिए… तुम्हारी दोस्त है?’

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें