Himachal Weather : धर्मशाला में अचानक झमाझम बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत

शिमला/धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव के संकेत हैं। धर्मशाला और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट बदली और झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि, बारिश के कारण धान की फसल की कटाई प्रभावित हुई। शिमला में आज हल्की धूप और साथ में बादल छाए रहे।

मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र, शिमला के अनुसार, राज्य के अधिकांश हिस्सों में 2 अक्तूबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 4 अक्तूबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का अनुमान है। इसके प्रभाव से राज्य के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में 4 से 6 अक्तूबर तक बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अंधड़ चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है। 6 अक्तूबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी है।

न्यूनतम तापमान (मुख्य शहरों में)

  • शिमला: 15.4°C
  • धर्मशाला: 17.9°C
  • सुंदरनगर: 20.2°C
  • भुंतर: 18.5°C
  • कल्पा: 9.6°C
  • ऊना: 19.3°C
  • नाहन: 21.5°C
  • पालमपुर: 16.0°C
  • सोलन: 18.4°C
  • मनाली: 14.6°C
  • कांगड़ा: 20.2°C
  • मंडी: 21.7°C
  • बिलासपुर: 22.2°C
  • हमीरपुर: 20.7°C
  • कुफरी: 14.1°C
  • कुकुमसेरी: 8.3°C
  • नारकंडा: 12.3°C
  • रिकांगपिओ: 14.1°C
  • पांवटा साहिब: 25.0°C
  • ताबो: 5.2°C
  • बजौरा: 18.9°C

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें