
Jaunpur : वाटर कूलर से करंट लगने की वजह से महिला की हुई मौत। मामले की जानकारी होती ही परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। मृतक महिला अपने सास का इलाज कराने के लिए नईगंज स्थित ट्यूलिप हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। सुबह मृतक महिला वाटर कूलर से पानी लेने के लिए गई। तभी वाटर कूलर में करंट उतरने की वजह से महिला की मौत हो गई। जानकारी होते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है।
बता दे कोतवाली थाना क्षेत्र के नईगंज स्थित टयूलिप हॉस्पिटल में सरपतहा थाना क्षेत्र के सुईथाकला गांव की रहने वाली मृतक गुड़िया गौड़ अपने सास लालती का ईलाज कराने के लिए टयूलिप हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। मृतक गुड़िया अपने सास के लिए पानी लेने के लिए वाटर कूलर के पास गई थी। वाटर कूलर से पानी भरते समय गुड़िया को करंट लग गई और उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने जमकर हंगामा किया और अस्पताल पर लापरवाही करने का आरोप लगाया। मामले की जानकारी होते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हॉउस में भेज दिया हैं। पुलिस परिजनों के तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई कर रही है।
मृतक गुड़िया के देवर संतोष गौड़ ने बताया कि उसकी अपनी माँ टयूलिप हॉस्पिटल में ईलाज कराने के लिए भर्ती कराया था। आज सुबह मृतक गुड़िया पानी लेने के लिए वाटर कूलर के पास गई थी। जैसे ही पानी भरना शुरू किया उसे करंट मार दिया। जिसकी वजह से मौके पर मौत हो गई। मृतक के देवर ने यह भी बताया वाटर कूलर में करंट को लेकर पहले भी लोगों ने सूचना दी थी। लेकिन लापरवाही की वजह से उसको सही नहीं कराया गया। अस्पताल की लापरवाही की वजह से मेरी भाभी की मौत हो गई। मौत के बाद जब हम लोग डॉक्टर को बुलाना चाहते थे डॉक्टर बाहर नहीं आ रहे थे। इसके बाद हमने पुलिस को सूचना दी। पुलिस आने के बाद डॉक्टर ने देखा तो तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक के देवर का कहना है कि उन्हें इंसाफ चाहिए।