लंदन में महात्मा गांधी का अपमान! किसने तोड़ी प्रतिमा? भारत ने की जांच की मांग

London : लंदन के टैविस्टॉक स्क्वायर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ की गई तोड़फोड़ ने भारत को गहरा झकझोर कर रख दिया है। भारत के उच्चायोग ने इस शर्मनाक कृत्य की कड़ी निंदा की है और इसे महात्मा गांधी के अहिंसा के सिद्धांतों पर हमला बताया है।

यह घटना अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस से ठीक तीन दिन पहले हुई है। उच्चायोग ने स्थानीय प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि प्रतिमा को उसकी मूल गरिमा में बहाल करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

https://twitter.com/HCI_London/status/1972704334879269053

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी प्रतिक्रिया में, उच्चायोग ने कहा, “यह तोड़फोड़ केवल एक प्रतिमा पर हमला नहीं, बल्कि महात्मा गांधी के अहिंसा के विचार और उनकी विरासत पर हिंसक प्रहार है।”
टीम मौके पर मौजूद है और स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर प्रतिमा को फिर से दुरुस्त करने के प्रयासरत है।

भारत ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और स्थानीय प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की है। उच्चायोग ने स्पष्ट किया कि उनकी टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है और प्रतिमा को उसकी पूर्व स्थिति में लाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच कूटनीतिक संबंध मजबूत हो रहे हैं।

इस साल की शुरुआत में मार्च में, भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर की यूनाइटेड किंगडम यात्रा के दौरान भी लंदन में खालिस्तानी समर्थकों ने प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों ने चैटम हाउस के बाहर नारेबाजी की और झंडे लहराए। भारत ने उस घटना की भी निंदा की थी और इसे लोकतंत्र की स्वतंत्रता का दुरुपयोग बताया था।

विदेश मंत्रालय ने तब कहा था कि भारत ऐसी उकसावे वाली गतिविधियों को सहन नहीं करेगा और मेजबान देश से कूटनीतिक जिम्मेदारी निभाने की अपेक्षा रखता है।

यह भी पढ़े : Prashant Kishor : बिहार में पीके पर भड़कीं शांभवी चौधरी, बोली- ‘राजनीति का स्तर गिरा रहे, मेरी सास को भी घसीट लिया’

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें