Sultanpur : मिशन शक्ति अभियान महिलाओं की शिक्षा और आत्मनिर्भरता से ही बदलेगा समाज का चेहरा – जया सिंह

Sultanpur : महिलाओं के अधिकार, शिक्षा और आत्मनिर्भरता को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान को नई दिशा देने की बात कही गई है। रुद्र नारी उत्थान सेवा समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष जया सिंह ने सोमवार को कहा कि अब समय आ गया है कि समाज की प्रत्येक महिला को जागरूक कर शिक्षा और रोजगार की मुख्यधारा से जोड़ा जाए।

उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति योजना केवल एक सरकारी पहल नहीं है, बल्कि यह एक संकल्प है, जिससे देश की आधी आबादी को सशक्त बनाया जा सके। उनका कहना है कि जब महिलाएं शिक्षित और आत्मनिर्भर होंगी, तभी सच्चे अर्थों में परिवार, समाज और राष्ट्र का उत्थान संभव होगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि आज की महिला को स्वयं पर विश्वास करना होगा और आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ना होगा। नारी केवल घर की जिम्मेदारी तक सीमित न रहे, बल्कि शिक्षा और कौशल विकास के माध्यम से आर्थिक रूप से भी सशक्त बने। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी, तभी वे अपने अधिकारों के लिए मुखर होकर खड़ी हो पाएंगी।

उन्होंने आगे कहा कि मिशन शक्ति अभियान का मूल उद्देश्य महिलाओं को जागरूक करना है चाहे वह शिक्षा के प्रति हो, रोजगार के प्रति हो या आत्मनिर्भरता के प्रति। यह अभियान महिलाओं को उनके अधिकारों के साथ-साथ उनके कर्तव्यों का भी बोध कराता है।

सुलतानपुर सहित पूरे प्रदेश में यह प्रयास किया जा रहा है कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं भी शिक्षा से वंचित न रहें और उन्हें ऐसे अवसर प्राप्त हों, जिनसे वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधारने के साथ-साथ समाज के विकास में योगदान दे सकें।

जया सिंह ने कहा कि जब महिलाएं सशक्त होंगी, तभी समाज और राष्ट्र सशक्त होगा। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे संकोच छोड़कर आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाएं और नई पीढ़ी को शिक्षा व जागरूकता का संदेश दें।

ये भी पढ़ें: सरकार ने एससी मुर्मू को आरबीआई का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया

Kasganj : दीवार में नकब लगाकर चोर ले उड़े लाखों के जेवरात, पुलिस जांच में जुटी

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें