Basti : मिशन शक्ति फेज 5 तहत विद्यालय की छात्राओं को किया गया जागरूक

Rudhauli, Basti : प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जारी किए गए मिशन शक्ति फेज 5 के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के लिए रुधौली पुलिस ने क्षेत्राधिकारी सुश्री स्वर्णिमा सिंह व प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार के साथ थाना क्षेत्र के रामेंद्र विक्रम इंटर कॉलेज अठदमा में चौपाल लगाकर बालिकाओं को जागरूक किया।

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान में जनपद से आई एंटी रोमियो टीम ने भी उनकी सुरक्षा के लिए कई उपाय बताए। चौपाल कार्यक्रम में नारी सशक्तिकरण से संबंधित जानकारी के साथ कानून की भी जानकारी दी गई।

प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से विभिन्न हेल्पलाइन नंबर दिए गए हैं, जिनका उपयोग कर हर स्तर की सहायता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने बताया कि वूमेन पावर लाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा के लिए 102, एंबुलेंस सेवा 108, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और साइबर वेब हेल्पलाइन – www.cybercrime.gov.in का प्रयोग कर सहायता प्राप्त की जा सकती है।

महिलाओं से संबंधित विभिन्न अपराधों के विरुद्ध आवाज उठाने की अपील भी की गई। इस मौके पर उप निरीक्षक एजाज अहमद, उप निरीक्षक उपेंद्र धर दुबे, हेड कांस्टेबल दीपक गोविंद राव, हेड कांस्टेबल जय सिंह चौरसिया, कांस्टेबल अंकित राय, महिला कांस्टेबल पूनम यादव, महिला आरक्षी सपना यादव, महिला आरक्षी अनुष्का यादव, महिला आरक्षी अंजू, महिला आरक्षी मनभावती, एंटी रोमियो टीम बस्ती के साथ प्रबंधक पुष्कर आदित्य सिंह, प्रधानाचार्य विनय कुमार त्रिपाठी, विश्व प्रताप सिंह सहित समस्त शिक्षकगण एवं छात्राएं मौजूद रहीं।

ये भी पढ़ें: सरकार ने एससी मुर्मू को आरबीआई का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया

Kasganj : दीवार में नकब लगाकर चोर ले उड़े लाखों के जेवरात, पुलिस जांच में जुटी

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें