Gonda : मिशन शक्ति 5.0 के तहत निकाली गई महिला सशक्तिकरण रैली

  • जागरूकता रैली को डीएम व सीडीओ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Gonda : मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) विभाग के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा विकास भवन से अंबेडकर चौराहे तक महिला सशक्तिकरण, महिला स्वावलंबन, महिला जागरूकता एवं महिला सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित एक भव्य रैली का आयोजन किया गया।

इस रैली को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन एवं मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली में महिलाओं ने हाथों में जागरूकता से जुड़े नारे और पोस्टर लेकर समाज को सकारात्मक संदेश देने का कार्य किया। रैली का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा समाज में महिलाओं की भागीदारी को और अधिक सशक्त करने का रहा।

ये भी पढ़ें: सरकार ने एससी मुर्मू को आरबीआई का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया

Kasganj : दीवार में नकब लगाकर चोर ले उड़े लाखों के जेवरात, पुलिस जांच में जुटी

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें