Maharajganj : मुख्यमंत्री संवाद कार्यक्रम में विकसित उत्तर प्रदेश @2047 का संकल्प

Partawal, Maharajganj : उत्तर प्रदेश को वर्ष 2047 तक विकसित और समृद्ध बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाए जा रहे विकसित उत्तर प्रदेश @2047 महाअभियान के तहत सोमवार को प्रदेश के सभी महापौरों, नगर अध्यक्षों और सभासदों के साथ वर्चुअल संवाद आयोजित किया गया। इस संवाद में प्रदेश के विकास की दिशा में जनप्रतिनिधियों की भूमिका और संकल्प को दोहराया गया।

नगर पंचायत परतावल कार्यालय में भी यह कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। अधिशासी अधिकारी कनुप्रिया शाही और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया की अगुवाई में कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैठक कक्ष को रंग-बिरंगे गुब्बारों और आकर्षक सजावट से सजाया गया था, जिससे माहौल उत्सवमय बन गया।

सभी जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रेरणादायक संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और प्रदेश के समग्र विकास के लिए अपने संकल्प को दोहराया। मुख्यमंत्री ने संवाद के दौरान उत्तर प्रदेश को वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर, समृद्ध और आधुनिक बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं और नीतियों की रूपरेखा साझा की। उन्होंने स्थानीय निकायों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए जनप्रतिनिधियों से सक्रिय सहयोग की अपेक्षा जताई।

कार्यक्रम में सभी उपस्थित जनों ने मुख्यमंत्री के विकास दृष्टिकोण का स्वागत किया और इसे उत्तर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की नई दिशा बताया। यह संवाद न केवल प्रेरणा का स्रोत बना, बल्कि परतावल नगर पंचायत के विकास के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत किया।

इस अवसर पर सभासद मुन्ना सिंह, अजय पटेल, प्रदीप मोदीवाल, राकेश गुप्ता, मुकेश गौतम, भगवान पांडेय, रिंकू सिंह, अजय मद्धेशिया, विनोद सिंह और कृष्णा महाजन ने सक्रिय भागीदारी निभाई। साथ ही बड़े बाबू निसार अहमद सहित नगर पंचायत के समस्त कर्मचारीगण भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: सरकार ने एससी मुर्मू को आरबीआई का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया

Kasganj : दीवार में नकब लगाकर चोर ले उड़े लाखों के जेवरात, पुलिस जांच में जुटी

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें