Gonda : भाजपा विधायक व समर्थकों पर तोड़फोड़ और हमले का आरोप, पीड़ित पक्ष सांसद से मिला

Gonda : करनैलगंज विधानसभा के भाजपा विधायक और उनके समर्थकों पर भाजपा कार्यकर्ता के परिवार पर हमला करने का गंभीर आरोप लगा है। भाजपा कार्यकर्ता एवं सांसद समर्थक राहुल सिंह चौहान के बड़े भाई त्रिलोकी सिंह, जो भाजपा जिला उपाध्यक्ष सहकार भारती भी हैं, पर रविवार रात जानलेवा हमला हुआ।

घटना कैसे हुई
जानकारी के अनुसार, त्रिलोकी सिंह शारदीय नवरात्रि के अवसर पर बक्सैला में माता रानी की मूर्ति स्थापना कार्यक्रम से लौट रहे थे। जैसे ही वह स्वामी लीला शाह कॉन्वेंट स्कूल, रगडगंज-परसपुर रोड के पास पहुंचे, तभी कथित रूप से करनैलगंज के भाजपा विधायक सूरज सिंह और उनके समर्थकों ने घेर लिया।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि विधायक के निजी अंगरक्षकों ने बंदूक की बट से हमला किया, गाड़ियों में तोड़फोड़ की और गाली-गलौज की। चौहान ने कहा कि मौके पर वह खुद मौजूद नहीं थे, वरना स्थिति और गंभीर हो सकती थी।

पीड़ित का बयान
राहुल सिंह चौहान ने कहा,

“क्या समाज के उत्थान में गरीबों-वंचितों की मदद करना और धार्मिक भावनाओं से जुड़ना अपराध है? विधायक की मौजूदगी में गुंडागर्दी हुई और मुझे जान से मारने की धमकी दी गई। यह साफ है कि उन्हें क्षेत्र में किसी की लोकप्रियता बर्दाश्त नहीं है।”

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलते ही थाना अध्यक्ष, सीओ और अपर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

पीड़ित पक्ष ने इस घटना की जानकारी सांसद करण भूषण सिंह को दी है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के लिए समय मांगा है।

विधायक से संपर्क नहीं
घटना को लेकर विधायक अजय सिंह से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें