Mathura : पुलिस महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने तथा सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध – अभय शर्मा

  • मेहंदी प्रतियोगिता कराकर छात्राओं को दी गई मिशन शक्ति की जानकारी

Surir, Mathura : मिशन शक्ति फेस-5 के तहत थाना सुरीर पर देवदत्त रावत इंटर कॉलेज की बालिकाओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ स्थान प्राप्त छात्राओं को पुरस्कृत किया गया तथा मिशन शक्ति के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी साझा की गई। इस अवसर पर थानाध्यक्ष अभय शर्मा, एसआई दीप्ति सिंह, हेड कांस्टेबल विजय शर्मा, महिला कांस्टेबल दीपमाला तथा पूरी मिशन शक्ति टीम मौजूद रही।

थानाध्यक्ष अभय शर्मा ने बालिकाओं को वूमेन पावर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा, पुलिस ने गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा और साइबर अपराधों के बारे में भी जागरूक किया। साथ ही नवस्थापित मिशन शक्ति केंद्र के कार्य, उद्देश्य और उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं की जानकारी दी गई। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त और सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है।

मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को पंपलेट वितरित कर जागरूक किया और उन्हें उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी। इस अभियान के माध्यम से पुलिस महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने और सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें