Lakhimpur : तेज रफ्तार वाहन ने छीनी जिंदगी, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Bankeganj, Lakhimpur : थाना मैलानी क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी बांकेगंज के गंगापुर गांव का युवक रविवार शाम सड़क हादसे का शिकार हो गया। जानकारी के अनुसार, गंगापुर निवासी गोविंद कुमार (उम्र लगभग 32 वर्ष) अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान खुटार से संसारपुर की ओर आते समय चमरपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि गोविंद गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में एंबुलेंस द्वारा अस्पताल ले जाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए जिला मुख्यालय के लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। हादसे की खबर से परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। गांव में मातम पसर गया मृतक अपने पीछे पत्नी व तीन बच्चे छोड़ गया है बड़ी बेटी 10 वर्ष दूसरी बेटी 8 वर्ष और बेटा 6 वर्ष परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक गोविंद के पिता राम शंकर ने तहरीर में बताया कि उनका बेटा गोविंद मोटरसाइकिल से करीब 7 बजे खुटार की तरफ से अपने घर आ रहा था। तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर उन्होंने एंबुलेंस द्वारा बांकेगंज सीएचसी ले गए जहां पर डॉक्टरों ने जिला मुख्यालय के लिए रेफर कर दिया। जिला मुख्यालय पर भी हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ के लिए रेफर किया गया। जिससे रास्ते में ले जाते समय उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद ग्रामीणों में गहरा आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने बताया कि चमरपुर से संसारपुर के बीच का यह मार्ग तेज रफ्तार वाहनों का अड्डा बन चुका है। आए दिन हादसे होते हैं, लेकिन प्रशासन लापरवाह बना हुआ है। ग्रामीणों ने मांग की है कि इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर और पुलिस की चौकसी बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है। वहीं पुलिस का कहना है कि दोषी वाहन और चालक की पहचान जल्द की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें